फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New Car Buying Guide: How Save Thousands Using Loyalty Bonus

Car Buying Tips: नई कार की खरीद पर बचाएं हजारों रुपये, जानें क्या है लॉयल्टी बोनस और कैसे मिलता है इसका फायदा

Fri, 08 May 2026 08:59 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 08 May 2026 08:59 AM IST
सार

Car Loyalty Bonus: नई कार खरीदते समय ज्यादातर लोग सिर्फ कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर पर ध्यान देते हैं, लेकिन कई कंपनियां अपने पुराने ग्राहकों को लाॅयल्टी बाेनस भी देती हैं। अगर आपके पास उसी ब्रांड की पुरानी कार है, तो नई गाड़ी खरीदते समय आपको हजारों रुपये का अतिरिक्त फायदा मिल सकता है। जानिए क्या होता है यह, कौन ले सकता है इसका फायदा और कैसे बच सकते हैं आपके पैसे...
 

विज्ञापन
New Car Buying Guide: How Save Thousands Using Loyalty Bonus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

New Car Discount: आज के समय में कार कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफर्स देती हैं। इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और फाइनेंस स्कीम्स शामिल होती हैं, एक एक ऐसा भी फायदा होता है, जिसके बारे में अधिकतर लोगों को पता ही नही है। जिसका नाम है लॉयल्टी बोनस। यह बोनस खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए होता है जो उसी ब्रांड की दूसरी कार खरीदते हैं। यानी अगर आपके पास पहले से किसी कंपनी की कार है और आप उसी कंपनी की नई गाड़ी खरीदते हैं, तो आपको अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है।
विज्ञापन


लॉयल्टी बोनस का क्या मतलब है?
लॉयल्टी बोनस एक तरह का स्पेशल डिस्काउंट है, जो कार कंपनियां अपने पुराने ग्राहकों को देती हैं। इसका मकसद ग्राहकों को दूसरे ब्रांड की तरफ जाने से रोकना और उन्हें लंबे समय तक कंपनी से जोड़े रखना होता है। दरअसल, ऑटो सेक्टर में बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच कंपनियां चाहती हैं कि उनका पुराना ग्राहक दोबारा उसी ब्रांड की कार खरीदे। इसी वजह से लॉयल्टी बोनस को एक रिवॉर्ड की तरह इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन


कितनी बचत हो सकती है?
आमतौर पर लॉयल्टी बोनस 5,000 से 20,000 रुपये तक हो सकता है। कार मॉडल और ऑफर के हिसाब से बदलता है और हर महीने नई स्कीम्स के साथ अपडेट होता रहता है। हालांकि ज्यादा डिमांड वाली कारों पर कई बार यह बोनस नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे मिलता है Loyalty Bonus?
इस बोनस को पाने के लिए ग्राहक को कुछ जरूरी शर्तें माननी होती हैं। जैसे उसके पास उसी कंपनी की पुरानी कार होनी चाहिए। पुरानी कार का RC और इंश्योरेंस डॉक्यूमेंट पूरा होना चाहिए। इसके अलावा कई कंपनियां तो परिवार के सदस्यों के नाम पर मौजूद कार पर फायदा देती हैं। ज्यादातर मामलों में पिता, माता, पति-पत्नी या बच्चों के नाम की कार पर भी लॉयल्टी बोनस मिल सकता है।

डीलर कैसे करता है जांच?
कार डीलर आपकी पुरानी गाड़ी का चेसिस नंबर, रजिस्ट्रेशन डिटेल, ओनरशिप रिकॉर्ड और कंपनी के डेटाबेस में चेक करता है। इसके बाद ही बोनस अप्रूव होत सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed