फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Never do these four things while driving a car, you will always be safe, challan will not be issued

Car Care Tips: कार चलाते हुए कभी न करें ये चार काम, हमेशा रहेंगे सुरक्षित, नहीं कटेगा चालान

Tue, 12 Dec 2023 10:03 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 12 Dec 2023 10:03 AM IST
सार

अगर आप भी कार चलाते हुए हादसों से सुरक्षित रहना चाहते हैं। साथ ही पुलिस की ओर से किए जाने वाले चालान से भी बचना चाहते हैं। तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Never do these four things while driving a car, you will always be safe, challan will not be issued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सड़क पर कार चलाते समय कभी-कभी छोटी सी गलती से बड़े हादसे हो जाते हैं। सड़क पर आपकी लापरवाही के कारण अन्य वाहनों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। लेकिन अगर हम कुछ बातों का ध्यान रखें, तो ऐसे हादसों से बचा जा सकता है। कार चलाते हुए कौन से काम करने चाहिए, हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


स्पीड पर कंट्रोल
कार या अन्य किसी भी तरह के वाहन को कभी भी ओवर स्पीड में नहीं चलाना चाहिए। ज्यादा स्पीड में चलाने पर कार पर कंट्रोल खत्म होने का खतरा बरकरार रहता है। जिससे हादसा गंभीर हो सकता है। इसके अलावा तेज स्पीड में अचानक ब्रेक लगाना भी काफी मुश्किल हो जाता है। तेज स्पीड में चलने का तीसरा नुकसान होता कि पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए भारी भरकम चालान काटा जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में ना चलाएं कार
ड्राइव करने से पहले और साथ में कभी भी नशा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने आपके साथ ही अन्य वाहनों की सुरक्षा को खतरे में डाल देता है। कुछ लोग नशा करने के बाद कार चलाते हैं या फिर कार चलाते समय ही नशा करते हैं। ऐसा करने के कारण कार चलाते हुए सही और गलत की जानकारी नहीं मिल पाती है। वहीं ऐसा करते हुए पाए जाने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए चालान काटने के साथ ही सजा भी दी जा सकती है।


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

ना करें रेड लाइट जंप
यातायात को सामान्य तरीके से चलाने के लिए रेड लाइट लगाई जाती हैं। इन लाइट्स को कभी भी तब पार नहीं करना चाहिए जब आपकी ओर की लाइट लाल हो। अन्यथा दूसरी तरफ से आने वाले वाहनों के साथ टक्कर हो सकती है और इसके अलावा पुलिस की ओर से चालान काटा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

मोबाइल से बंटता है ध्यान
कार चलाते हुए मोबाइल का उपयोग करना भी हादसे के खतरे को बढ़ा देता है। अगर जरुरत हो तो कार को रोककर फोन का उपयोग करना चाहिए। इसकी जगह कार चलाते हुए फोन का उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर ड्राइवर का ध्यान बंटता है और इससे अन्य वाहनों की सुरक्षा भी खतरे में आ जाती है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed