फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Nahak Motors Launches Exito Solo 100 per cent Made In India Electric Moped Electric Vehicles in India

100 फीसदी मेड-इन-इंडिया ई-मोपेड: नाहक मोटर्स ने लॉन्च किया एक्जिटो सोलो, 25 पैसा में चलेगा एक किमी

Tue, 08 Mar 2022 05:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 08 Mar 2022 05:55 PM IST
सार

भारत की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Nahak Motors (नाहक मोटर्स) ने 100 फीसदी भारत में निर्मित ई-मोपेड Exito Solo (एक्जिटो सोलो) को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Nahak Motors Launches Exito Solo 100 per cent Made In India Electric Moped Electric Vehicles in India
Nahak Motors Launches Exito Solo Electric Moped - फोटो : Nahak Motors

विस्तार

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच, भारत की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Nahak Motors (नाहक मोटर्स) ने 100 फीसदी भारत में निर्मित ई-मोपेड Exito Solo (एक्जिटो सोलो) को लॉन्च किया है। Exito Solo की एक्स-शोरूम कीमत 85,999 रुपये रखी गई है। कंपनी का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक मोपेड को चलाने की लागत सिर्फ 25 पैसा प्रति किलोमीटर पड़ती है। कंपनी ने बताया कि वह Exito Solo ई-मोपेड की डिलीवरी अप्रैल 2022 से शुरू करेगी।
विज्ञापन


बैटरी और रेंज
नाहक मोटर्स की ओर से पेश किया गया एक्जिटो सोलो गांवों और शहरों में हर तरह की सड़कों के लिए डिजाइन किया गया है। यह ई-मोपेड 150 किलोग्राम तक वजन ले जा सकती है। इसकी 48 v 30 AH बैटरी एक बार चार्ज करने के बाद 80 किलोमीटर तक चलती है। इसे पूरी तरह से चार्ज होने में 5 घंटे लगते हैं। इसकी बैटरी को घर के रेगुलर पावर सॉकेट के जरिए भी चार्ज किया जा सकता है। 
विज्ञापन

Nahak Motors Launches Exito Solo 100 per cent Made In India Electric Moped Electric Vehicles in India
Nahak Motors Launches Exito Solo Electric Moped - फोटो : Nahak Motors
ऑनलाइन भी कर सकते हैं बुक
ई-मोपेड के बारे में बात करते हुए डॉ प्रभात नाहक, चेयरमैन, नाहक मोटर्स ने कहा, "हम भारत की नंबर एक ई-मोबिलिटी कंपनी है, भारत में ईवी वाहनों के सबसे ज्यादा वैरिएंट्स हमारे पास हैं। आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातर बढ़ती रहेंगी। ऐसे में परिवहन की लागत बढ़ने से छोटे कारोबारों पर सबसे ज्यादा असर होगा।

इन कारोबारियों को परिवहन के सस्ते साधन उपलब्ध कराने के लिए हमने 100 फीसदी भारत में निर्मित ई-मोपेड एक्जिटो सोलो को लॉन्च किया है। यह हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत दृष्टिकोण के अनुरूप भी है। हम देश भर में अपने शोरूमों में इसे उपलब्ध कराएंगे। हालांकि, आप हमारी वेबसाईट पर ऑनलाइन भी इसे बुक कर सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed