फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Monsoon Car Check: Inspect These Parts Home Before Rainy Season

कहीं भारी न पड़ जाए मानसून: घर बैठे मिनटों में जांचें कार के ये पार्ट्स, जानें क्या आपकी गाड़ी है तैयार

Thu, 25 Jun 2026 03:31 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 25 Jun 2026 03:31 PM IST
सार

Car Monsoon Care Tips: मानसून की पहली तेज बारिश आपकी कार की छिपी हुई कमियों को सामने ला सकती है। फिसलन भरी सड़कें, कमजोर ब्रेक, खराब वाइपर और धुंधली लाइट्स आपके सफर को जोखिम भरा बना सकती हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या आपकी कार बारिश के मौसम के लिए पूरी तरह तैयार है? अगर आप इसका जवाब जानना चाहते हैं, तो यह काम करें...
 

विज्ञापन
Monsoon Car Check: Inspect These Parts Home Before Rainy Season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Monsoon Car Maintenance: मानसून में लगातार बारिश, जलभराव और फिसलन भरी सड़कें ड्राइविंग को मुश्किल बना देती हैं। ऐसे में कार की छोटी सी खराबी भी सफर को परेशानी में बदल सकती है। अक्सर लोग कार की तैयारी तब शुरू करते हैं जब पहली भारी बारिश हो चुकी होती है, लेकिन तब तक कई छिपी हुई समस्याएं सामने आ चुकी होती हैं। अच्छी बात यह है कि मानसून शुरू होने से पहले कुछ जरूरी चीजों की जांच आप घर पर ही कर सकते हैं। इसके लिए किसी खास उपकरण या मैकेनिक की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन


आइए जानते हैं कि बारिश से पहले कार में किन चीजों को जरूर चेक करना चाहिए।

टायरों की जांच सबसे पहले करें
बारिश के मौसम में सड़क पर कार की पकड़ पूरी तरह टायरों की स्थिति पर निर्भर करती है। अगर टायर घिस चुके हैं, तो वे सड़क पर जमा पानी को सही तरीके से बाहर नहीं निकाल पाते, जिससे गाड़ी फिसलने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


ट्रेड डेप्थ पर दें ध्यान
टायरों के पैटर्न यानी ट्रेड को ध्यान से देखें। अगर ट्रेड काफी कम हो चुका है या टायर ज्यादा घिस गए हैं, तो उन्हें बदलने पर विचार करना चाहिए।

हवा का प्रेशर और स्पेयर व्हील भी जांचें
सभी टायरों में सही एयर प्रेशर होना जरूरी है। साथ ही टायर के किनारों पर कट, दरार या उभार जैसी समस्या तो नहीं है, यह भी देखें। डिग्गी में रखे स्पेयर व्हील की हवा भी जरूर चेक करें, क्योंकि जरूरत पड़ने पर वही सबसे ज्यादा काम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेक सिस्टम को नजरअंदाज न करें
बारिश में सड़क गीली होने की वजह से ब्रेकिंग दूरी बढ़ सकती है। इसलिए ब्रेक सिस्टम का सही हालत में होना बेहद जरूरी है।

ड्राइविंग के दौरान ये संकेत देखें
कार चलाते समय हल्के ब्रेक लगाकर देखें। अगर ब्रेक लगाने पर घिसने जैसी आवाज आ रही है या गाड़ी एक तरफ खिंच रही है, तो यह जांच कराने का संकेत हो सकता है।

ब्रेक ऑयल का लेवल देखें
बोनट खोलकर ब्रेक ऑयल रिजर्वायर की जांच करें। ऑयल का स्तर न्यूनतम और अधिकतम मार्क के बीच होना चाहिए। अगर तेल बहुत गंदा या काला दिखाई दे रहा है, तो उसे बदलवाने की जरूरत हो सकती है।

वाइपर और वॉशर सिस्टम की जांच करें
मानसून में साफ विजिबिलिटी सुरक्षित ड्राइविंग की सबसे बड़ी जरूरत होती है। ऐसे में वाइपर की स्थिति सही होना बेहद जरूरी है।

वाइपर ब्लेड की रबर जांचें
वाइपर को ऊपर उठाकर उसकी रबर को देखें। अगर रबर सख्त हो गई है, उसमें दरारें हैं या वाइपर चलाने पर कांच पर निशान छोड़ रहा है, तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए।

सिर्फ पानी नहीं, वॉशर लिक्विड इस्तेमाल करें
विंडशील्ड वॉशर टैंक में साधारण पानी भरने के बजाय कार वॉशर लिक्विड का उपयोग करें। यह कीचड़, धूल और तेल के दागों को ज्यादा प्रभावी तरीके से साफ करता है और विजिबिलिटी बेहतर बनाए रखता है।

सभी लाइट्स की कार्यक्षमता जांच लें
बारिश और धुंध के दौरान आपकी कार का दूसरे वाहनों को साफ दिखाई देना उतना ही जरूरी है जितना आपको सड़क दिखना।
इसलिए एक बार सभी लाइट्स यानी हेडलाइट (लो बीम और हाई बीम), टेल लाइट, ब्रेक लाइट, इंडिकेटर्स, रिवर्स लाइट और फॉग लैंप की जांच जरूर करें। अगर कोई बल्ब फ्यूज मिले, तो उसे बदलवा लें।


धुंधली हेडलाइट्स को साफ कराएं
इसके अलावा पुरानी कारों में अक्सर हेडलाइट का कवर पीला या धुंधला हो जाता है। इससे रात और बारिश में रोशनी कम हो जाती है। बेहतर विजिबिलिटी के लिए हेडलाइट्स को साफ या पॉलिश कराना फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed