{"_id":"5e91c2fb8ebc3e78ad17542e","slug":"mg-hector-diesel-bs6-model-launched-starts-price-with-13-88-lakh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BS6 डीजल इंजन के साथ आई MG Hector, पहले से हुई महंगी, ये हैं नई कीमतें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BS6 डीजल इंजन के साथ आई MG Hector, पहले से हुई महंगी, ये हैं नई कीमतें
Sat, 11 Apr 2020 08:58 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 11 Apr 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
MG Hector
- फोटो : File
एमजी मोटर्स ने अपनी एसयूवी हेक्टर का बीएस6 डीजल मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसमें पहले की तरह ही 2.0 लीटर का इंजन मिलेगा। बीएस6 हेक्टर डीजल की बात करें तो इसमें 170 पीएस पावर और 350 एनएम का टार्क मिलेगा। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। हेक्टर में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
पेट्रोल इंजन बीएस6 में अपडेट
बता दें कि हेक्टर के इस बीएस6 पेट्रोल इंजन को पहले ही बीएस6 में अपडेट किया जा चुका है। इसके पेट्रोल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन ऑप्शन भी उपलब्ध है। वहीं इस वैरिएंट में 48 वॉट माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम भी मिलता है। बीएस6 पेट्रोल इंजन में 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टार्क मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगी हुई हेक्टर
वहीं कीमत की बात की जाए तो बीएस6 अपडेट के बाद गाड़ी की कीमत में 40 से 45 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.88 लाख रुपए है। जबकि इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 17.73 लाख रुपये है। वहीं बीएस6 हेक्टर के सुपर वैरिएंट की कीमत 14.88 लाख रुपए और स्मार्ट वैरिएंट की कीमत 16.33 लाख रुपए है।- Style: ₹13.88 लाख
- Super: ₹14.88 लाख
- Smart: ₹16.33 लाख
- Sharp: ₹17.73 लाख