ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की ओर से देश की सबसे सस्ती कार को हाल में ही लॉन्च किया गया है। अब कार के सभी वैरिएंट्स की कीमतों की जानकारी को कल साझा किया जाएगा। हम इस खबर में आपको कार की शुरूआती कीमत और फीचर्स के साथ इसकी रेंज की जानकारी दे रहे हैं।
कल मिलेगी जानकारी
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
एमजी मोटर्स की ओर से बताया गया है कि कंपनी पांच मई को देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के सभी वैरिएंट्स की कीमतों को सार्वजनिक करेगी। 25 अप्रैल को कंपनी ने कॉमेट ईवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। तब इसका सिर्फ एक ही वैरिएंट पेश किया गया था।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
कैसे हैं फीचर्स
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
एमजी की नई कॉमेट इलेक्ट्रिक कार में कई खास फीचर्स को दिया गया है। कार के एक्सटीरियर में कनेक्टिड एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स दी गई हैं। इसके साथ ही इंटीरियर में एपल आईपॉड से प्रेरित स्टेयरिंग बटंस, 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ट्विटर, स्पीकर, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, ड्यूल कलर्ड इंटीरियर, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
कितनी है सुरक्षित
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कार में सुरक्षा का भी काफी ध्यान रखा गया है। इसमें एयरबैग्स, टीपीएमएस, एबीएस, ईबीडी जैसे फीचर्स को दिया गया है। इसके साथ ही इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, थ्री पाइंट सीटबेल्ट को भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
कितनी मिलेगी रेंज
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी की ओर से कार में 17.3 Kwh की मोटर दी गई है। जिसे चार्ज करने में करीब सात घंटे का समय लगता है। कंपनी के मुताबिक इसे फुल चार्ज करने के बाद 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?