हीरो मोटोकॉर्प के विदा इलेक्ट्रिक ब्रॉन्ड की ओर से दो स्कूटर्स की कीमत में कटौती की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी ने दोनों स्कूटर्स की कीमत में कितनी कमी की है और अब इनकी नई कीमत क्या होगी। साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि कंपनी किन शहरों में विस्तार करने वाली है।
कम होगी कीमत
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : vidaworld
साल 2022 में हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक ब्रॉन्ड विदा की ओर से दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी की ओर से दोनों स्कूटर्स की कीमत में कटौती करने का एलान किया है।
यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर
कितनी हुई कटौती
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : vidaworld
कंपनी की ओर से वी1 प्लस स्कूटर की कीमत में करीब 25 हजार रुपये की कटौती की गई है। वहीं वी1 प्रो की एक्स शोरुम कीमत में करीब 20 हजार रुपये तक की कमी की गई है। कटौती के बाद दिल्ली में वी1 प्लस की एक्स शोरुम कीमत 1.03 लाख रुपये हो गई है और वी1 प्रो की कीमत 1.20 लाख रुपये हो गई है। जबकि पहले वी1 प्लस की कीमत 1.28 और वी1 प्रो की कीमत 1.39 लाख रुपये थी।
यह भी पढ़ें - Fast Charging For EV: विदा के स्कूटर्स को चार्ज करने के लिए कंपनी ने किया यह काम, ग्राहक नहीं होंगे परेशान
विस्तार का है ये प्लान
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : vidaworld
कीमतों में कमी करने के साथ ही विदा की ओर से विस्तार भी किया जा रहा है। कंपनी की योजना इस साल के आखिरी तक 100 शहरों में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने की है। इसके लिए कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के एक्सपेंसिव डीलरशिप का भी उपयोग कर सकती है। फिलहाल कंपनी बेंगलुरु, जयपुर और दिल्ली में हैं लेकिन जल्द ही पुणे, अहमदाबाद, नागपुर, नासिक, हैदराबाद, चेन्नई, कालिकट और कोच्चि में भी विस्तार करेगी।
यह भी पढ़ें - Bajaj Chetak: ओला,एथर और टीवीएस को चुनौती देने के लिए आया नया चेतक, कम कीमत में मिलेगी ज्यादा रेंज
कितनी है रेंज
5 of 5
हीरो विडा ईवी
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से फिलहाल दो इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑफर किए जाते हैं। कंपनी के मुताबिक वी1 प्रो की रेंज 95 किलोमीटर है। इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसे जीरो से 80 फीसदी चार्ज करने में 65 मिनट से कम समय लगता है और यह जीरो से 40 किलोमीटर की स्पीड 3.2 सेकेंड में हासिल कर लेता है। वहीं वी1 प्लस को फुल चार्ज में करीब 85 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसे भी जीरो से 80 फीसदी चार्ज करने में 65 मिनट से कम समय लगता है और यह जीरो से 40 किलोमीटर की स्पीड 3.4 सेकेंड में हासिल कर लेता है।
यह भी पढ़ें - Ola Electric Scooter Sales: ओला की अप्रैल में हुई शानदार बिक्री, 30 हजार से ज्यादा यूनिट्स की हुई बिक्री