फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mercedes-Benz officially unveils 2024 CLE globally Mercedes Benz CLE 2024 Specs Features Details

Mercedes-Benz CLE 2024: मर्सिडीज-बेंज ने आधिकारिक तौर पर पेश की सीएलई 2024, सी-क्लास कूपे को करेगी रिप्लेस

Fri, 07 Jul 2023 07:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 07 Jul 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Mercedes-Benz officially unveils 2024 CLE globally Mercedes Benz CLE 2024 Specs Features Details
Mercedes Benz CLE 2024 - फोटो : Mercedes-Benz
Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने आधिकारिक तौर पर वैश्विक स्तर पर 2024 CLE को पेश किया है और यह नवंबर 2023 में यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। ब्रांड CLE Cabriolet (सीएलई कैब्रियोलेट) नाम का एक कैब्रियोलेट वर्जन भी बनाएगा जो अगले साल यूरोप में लॉन्च होगा। Mercedes-Benz CLE (मर्सिडीज-बेंज सीएलई) का मुकाबला BMW 4 Series Coupe (बीएमडब्ल्यू 4 सीरीज कूपे) से होगा। उम्मीद है कि सीएलई सी-क्लास कूपे और ई-क्लास कूपे की जगह लेगी।
विज्ञापन


इंजन पावर
Mercedes-Benz CLE को पावर देने के लिए डीजल और पेट्रोल इंजन की एक रेंज है। 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ CLE 200d है जो 197 hp का पावर और 440 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, CLE 200 है जिसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 204 hp का पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन पावर को सिर्फ पिछले पहियों तक भेजते हैं।
विज्ञापन


स्पीड
पेट्रोल इंजन का एक ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन भी उपलब्ध है जिसमें पावर 258 एचपी और 400 एनएम तक बढ़ जाता है। सीएलई के साथ पेश किया जाने वाला सबसे पावरफुल इंजन 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर इंजन है जो 380 एचपी और 500 एनएम जेनरेट करता है। यह वर्जन 4.4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी इंजनों में एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलता है जो गियरबॉक्स पर लगाया जाता है और हार्ड एक्सेलेरेशन के तहत 23 एचपी और 200 एनएम जेनरेट करता है। ऑन ड्यूटी गियरबॉक्स 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर यूनिट है।

साइज
साइज की बात करें तो, Mercedes-Benz CLE की लंबाई 4,850 मिमी, चौड़ाई 1,860 मिमी और ऊंचाई 1,428 मिमी है। मर्सिडीज-बेंज का कहना है कि सीएलई मिड-साइज सेगमेंट में सबसे बड़ी कूपे कार है। व्हीलबेस सी-क्लास कूपे से 25 मिमी लंबा है। इस वजह से, पीछे बैठने वालों को 10 मिमी ज्यादा हेडरूम, कंधे और कोहनी के लिए 19 मिमी ज्यादा जगह और घुटनों के लिए 72 मिमी ज्यादा जगह मिलती है।


इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर में अब एक नया 12.3 इंच का फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है जिसे कॉन्फिगर किया जा सकता है। इसमें 11.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है जो वर्टिकली रखा गआ है और इसमें एमबीयूएक्स सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन मिलता है।  इसमें 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग और एक ऑप्शनल बर्मेस्टर 3डी सराउंड साउंड सिस्टम है जिसमें अब डॉल्बी एटमॉस और स्पैटियल ऑडियो का फीचर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed