फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Max Verstappen Breaks Schumacher’s 31-Year Record, Sets Unmatched F1 Points Milestone

Formula 1: मैक्स वेरस्टैपेन ने तोड़ा माइकल शूमाकर का 31 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड; लैंडो नॉरिस बने चैंपियन

Mon, 08 Dec 2025 07:08 PM IST
सुयश पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Mon, 08 Dec 2025 07:08 PM IST
सार

मैक्स वेरस्टैपेन ने F1 इतिहास में बड़ा कीर्तिमान रचते हुए माइकल शूमाकर का 31 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने अपने टीम-साथियों से 391 अंक ज्यादा हासिल किए, जबकि 2025 सीजन में सिर्फ दो अंकों से लैंडो नॉरिस के हाथों चैंपियनशिप गंवा बैठे। 

विज्ञापन
Max Verstappen Breaks Schumacher’s 31-Year Record, Sets Unmatched F1 Points Milestone
मैक्स वेरस्टैपेन - फोटो : Twitter

विस्तार

मैक्स वेरस्टैपेन ने भले ही लैंडो नॉरिस से सिर्फ दो अंकों से चूककर लगातार पांचवां खिताब गंवा दिया हो। लेकिन उन्होंने इस दौरान एक ऐसा बड़ा विश्व रिकॉर्ड बनाया, जिसे तोड़ना मुश्किल माना जा रहा था। Red Bull ड्राइवर ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए अपने टीम-साथियों से 391 अंक ज्यादा हासिल किए। यही नहीं, उन्होंने माइकल शूमाकर का 31 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

विज्ञापन

खिताब गंवाया, लेकिन इतिहास बनाया

अबू धाबी ग्रां प्री जीतने के बावजूद वेरस्टैपेन 2025 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप सिर्फ दो अंकों से हार गए और लैंडो नॉरिस पहली बार विश्व चैंपियन बने। सीजन की आखिरी रेस में नॉरिस तीसरे स्थान पर रहे, जबकि वेरस्टैपेन दूसरे और मैक्लारेन ड्राइवर ऑस्कर पियास्त्री तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन

एक ही सीजन में सबसे ज्यादा अंक अंतर का रिकॉर्ड

वेरस्टैपेन ने सीजन 421 अंक के साथ खत्म किया, जबकि Red Bull टीम कुल 451 अंक ही जुटा सकी। टीम के दूसरे ड्राइवर की सीट लियाम लॉसन और युकी त्सुनोदा ने साझा की, जिन्होंने मिलकर सिर्फ 30 अंक लिए। इस तरह वेरस्टैपेन और उनके टीम-साथियों के बीच 391 अंकों का अंतर फॉर्मूला वन इतिहास में एक सीजन में दो टीममेट्स के बीच सबसे बड़ा अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वेरस्टैपेन पहले ऐसे ड्राइवर भी बने, जिन्होंने अपने ही टीम-साथी से एक सीजन में 300 से ज्यादा अंक का अंतर बनाया। दिलचस्प बात यह है कि F1 इतिहास में टीममेट्स के बीच शीर्ष चार सबसे बड़े पॉइंट डिफरेंस वेरस्टैपेन के नाम हैं, और शीर्ष पांच में से सभी Red Bull से आए हैं। यहां सिर्फ उसी सीजन में टीम के लिए ड्राइवर के जरिए बनाए गए अंकों को ही गिना गया है।

60% से ज्यादा अंक अकेले हासिल करने वाले पहले ड्राइवर

कुल उपलब्ध 648 अंकों में से वेरस्टैपेन ने अपने टीम-साथियों की तुलना में 60.34% ज्यादा अंक बनाए। यह F1 इतिहास में पहली बार हुआ है। इससे पहले माइकल शूमाकर का 1994 का रिकॉर्ड था, जब उन्होंने 92 अंक लेकर खिताब जीता था। शूमाकर ने उस सीजन में दो रेस बैन के कारण नहीं चलाई थीं, लेकिन 14 रेस में बनाए उनके 92 अंक खिताब जीतने के लिए काफी थे।

F1 में नया पॉइंट सिस्टम भी वजह

आपको बता दें कि F1 में पॉइंट सिस्टम 2010 में बदला गया था। पहले रेस जीतने पर 10 अंक मिलते थे, जबकि अब 25 अंक मिलते हैं। इसी वजह से पुराने और नए रिकॉर्ड के अंकों में बड़ा फर्क दिखता है। नए सिस्टम में वेरस्टैपेन और नॉरिस के बीच सिर्फ 2 अंकों का अंतर रहा, जो आधुनिक पॉइंट सिस्टम में शीर्ष दो ड्राइवरों के बीच अब तक का सबसे छोटा अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed