फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Suzuki NEXA Black Edition Launched Know Price Features Details News in Hindi

Maruti Suzuki NEXA Black Edition:40वीं सालगिरह पर मारुति सुजुकी ने लॉन्च किया नेक्सा ब्लैक एडिशन, जानें फीचर्स

Thu, 05 Jan 2023 01:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 01:09 PM IST
सार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने भारतीय कार बाजार में 40 साल पूरे होने के जश्न के मौके पर अपने Nexa models (नेक्सा मॉडलों) पर एक स्पेशल Black Edition (ब्लैक एडिशन) लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Maruti Suzuki NEXA Black Edition Launched Know Price Features Details News in Hindi
Maruti Suzuki NEXA Black Edition - फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने गुरुवार को एलान किया कि भारतीय कार बाजार में 40 साल पूरे होने के जश्न के मौके पर वह अपने Nexa models (नेक्सा मॉडलों) पर एक स्पेशल Black Edition (ब्लैक एडिशन) लॉन्च कर रही है। नए स्पेशल ब्लैक एडिशन रेंज में नेक्सा के सभी 5 कारें - Ignis (इग्निस), Baleno (बलेनो), Ciaz (सियाज), XL6 (एक्सएल6) और हाल ही में लॉन्च Grand Vitara (ग्रैंड विटारा) शामिल हैं।
विज्ञापन


क्या है इसमें खास
नेक्सा के पांच मॉडल इस प्रीमियम मैटेलिक ब्लैक कलर में भी उपलब्ध होंगे, जो पारंपरिक ब्लैक शेड से अलग है, जो पहले से ही सभी या ज्यादातर मारुति सुजुकी कार मॉडल पर उपलब्ध है। हालांकि, यहां यह ध्यान दिया जाना अहम है कि ब्लैक एडिशन मारुति सुजुकी के हर मॉडल के सिर्फ चुनिंदा वैरिएंट्स पर ही उपलब्ध है। जैसे, नेक्सा ब्लैक एडिशन इग्निस के जीटा और अल्फा वैरिएंट में उपलब्ध है, सियाज के सभी वैरिएंट्स, एक्सएल6 के अल्फा और अल्फा+ वैरिएंट और ग्रैंड विटारा के जेटा, जेटा+, अल्फा और अल्फा+ वैरिएंट में उपलब्ध है। स्पेशल एडिशन मॉडल की कीमतें नेक्सा कारों की स्टैंडर्ड रेंज के मुताबिक है।
विज्ञापन


लिमिटेड एडिशन एक्सेसरी पैकेज
नए ब्लैक एडिशन के अलावा, NEXA ने ग्राहकों के लिए अपनी कारों को एक ऑप्शन के रूप में और ज्यादा कस्टमाइज करने के लिए लिमिटेड एडिशन एक्सेसरी पैकेज भी पेश किया है। लिमिटेड एडिशन एक्सेसरी पैकेज सभी नेक्सा कारों के लिए स्पेशल डिस्काउंट कीमतों पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिमिटेड एडिशन एक्सेसरी पैकेज में ग्रे और ब्लैक शेड में फ्रंट और रियर अंडरबॉडी स्पॉइलर, फ्रंट फेंडर गार्निश, बैक डोर गार्निश, लोगो लाइट, ओआरवीएम गार्निश, हेड लैंप गार्निश, जैसे आइटम शामिल हैं, जिसके लिए अतिरिक्त कीमत अदा करनी होगी। 


कंपनी की उम्मीदें
नेक्सा ब्लैक एडिशन और लिमिटेड एडिशन एक्सेसरी पैकेज पेश करते हुए शशांक श्रीवास्तव, सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, मार्केटिंग एंड सेल्स, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कहा, "जैसा कि हम मारुति सुजुकी की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, हम नेक्सा ब्लैक एडिशन रेंज पेश कर और नेक्सा की 7 साल की सालगिरह को भी मनाने के लिए उत्साहित हैं। नेक्सा ब्लैक एडिशन वाहन पूरी तरह से परिष्कृत और विशिष्टता का प्रतीक है जो हमारे ग्राहक नेक्सा से उम्मीद करते हैं। इसके अलावा, ग्राहक अपनी शैली से मेल खाने के लिए लिमिटेड एडिशन एक्सेसरी पैकेज से अपने पसंदीदा नेक्सा वाहन को पर्सनलाइज कर सकते हैं। हम सड़कों पर नेक्सा ब्लैक एडिशन रेंज की कारों को देखने और हमारी उपलब्धि की सालगिरह के जश्न में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं।" 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed