{"_id":"649480acabff21ed60081d27","slug":"maruti-suzuki-invicto-mpv-to-get-10-first-time-features-that-oem-offers-in-its-cars-claims-report-2023-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki Invicto: मारुति सुजुकी इन्विक्टो में होंगे यह 10 'पहली बार मिलने वाले फीचर्स', जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Suzuki Invicto: मारुति सुजुकी इन्विक्टो में होंगे यह 10 'पहली बार मिलने वाले फीचर्स', जानें डिटेल्स
Thu, 22 Jun 2023 10:41 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:41 PM IST
सार
मारुति सुजुकी ने 19 जून को अपने आगामी मल्टीपर्पस व्हीकल (एमपीवी) इनविक्टो के लिए बुकिंग शुरू कर दी है, जो 5 जुलाई को डेब्यू करने वाली है। मारुति सुजुकी ने इनविक्टो को कई ऐसे फीचर्स से लैस किया है जो कंपनी द्वारा निर्मित किसी भी अन्य वाहन में नहीं पाए जाते हैं।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Invicto
- फोटो : Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने जब से यह एलान किया कि वह प्रीमियम एमपीवी सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है, तब से सबसे बड़ा सवाल यह रहा है कि क्या यह फ्लैगशिप वाहन नैचुरली एस्पिरेटेड और हाइब्रिड दोनों वर्जन में उपलब्ध होगा। रिपोर्टों और मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव की टिप्पणियों के आधार पर, कंपनी इसका सिर्फ एक वैरिएंट उतारेगी - एक फुल लोडेड टॉप-ऑफ-द-लाइन स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इनविक्टो।
मारुति सुजुकी ने 19 जून को अपने आगामी मल्टीपर्पस व्हीकल (एमपीवी) इनविक्टो के लिए बुकिंग शुरू कर दी है, जो 5 जुलाई को डेब्यू करने वाली है। हालांकि कार की फुल फीचर डिटेल्स आधिकारिक तौर पर कार अनवील होने के बाद पता चलेगी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी ने इनविक्टो को कई ऐसे फीचर्स से लैस किया है जो कंपनी द्वारा निर्मित किसी भी अन्य वाहन में नहीं पाए जाते हैं।
मारुति सुजुकी की इस कार में पहली बार मिलने वाले फीचर्स क्या हैं?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वाहन निर्माता के नए फ्लैगशिप मॉडल में मारुति सुजुकी वाहन के लिए पहली बार ये 10 फीचर्स दिए जा रहे हैं।

- एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम ( जिसमें लेन-कीप असिस्ट, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल शामिल हैं)
- ऑटोमन सीट्स
- 9-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम
- डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- पावर ड्राइवर सीट (मेमोरी के साथ)
- पावर्ड टेलगेट
- फ्रंट पार्किंग सेंसर
- इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
- 18-इंच के अलॉय व्हील
Maruti MPV Teaser
- फोटो : Maruti Suzuki
बुकिंग डिटेल्स
मारुति सुजुकी इनविक्टो एमपीवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 25,000 रुपये की राशि का भुगतान कर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। ग्राहक इसे मारुति सुजुकी की वेबसाइट या डीलरशिप की नेक्सा डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं। यह टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को टक्कर देगी, जिसके साथ यह अपना प्लेटफॉर्म साझा करती है। दिलचस्प बात यह है कि, टोयोटा इनविक्टो का निर्माण और आपूर्ति मारुति सुजुकी को करेगी और इसे मारुति के प्रीमियम नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा।
कितनी होगी कीमत
इनविक्टो मारुति सुजुकी का नया फ्लैगशिप वाहन होगा, लिहाजा इसे लाइन-अप में ग्रैंड विटारा के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। ग्रैंड विटारा को भी टोयोटा के साथ मिलकर विकसित किया गया है और टोयोटा इसे अर्बन क्रूजर हाइराइडर के नाम से बेचती है। Maruti Suzuki Invicto की कीमतों का खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि, Toyota Innova Hycross की कीमत 18.55 लाख रुपये से शुरू होकर 29.99 लाख रुपये तक जाती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। इनविक्टो की कीमत भी इसी रेंज में रहने की उम्मीद है।