फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles ›   Maruti Suzuki Dzire became best selling model in August, Alto is Second

Alto को पछाड़ ये बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, अगस्त में ही 26 हजार से ज्यादा ने खरीदा

Sun, 24 Sep 2017 03:26 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Sun, 24 Sep 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Dzire became best selling model in August, Alto is Second
Maruti Alto
मारुति सुजुकी ऑल्टो से सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का तमगा छिन गया है। नया रिकॉर्ड भी मारुति सुजुकी इंडिया की कार ने ही बनाया है। कंपनी की कॉम्पैक्ट सेडान कार Dzire का नया अवतार अगस्त में पहली बार देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। कंपनी ने नई डिजायर को इसी साल मई में लॉन्च किया था और अगस्त माह में इसकी 26,140 यूनिट बिकी हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रही ऑल्टो की 21,521 यूनिट बेची गई हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: Hero और Bajaj समेत ये कंपनियां दे रहीं टूव्हीलर्स पर हजारों का डिस्काउंट
विज्ञापन


सोसाइटी ऑफ इंडियन मैन्यूफैक्चरर्स (SIAM) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में 7 मॉडल्स मारुति सुजुकी इंडिया के हैं। बाकी तीन मॉडल हुंडई मोटर इंडिया के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ऑल्टो पिछले एक दशक से देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। पिछले साल अगस्त में ही Dzire के पुराने वर्जन की 15,766 यूनिट बेची गई थीं, वहीं ऑल्टो 20,919 यूनिट के साथ पहले पायदान पर थी। इस साल की लिस्ट की बात करें तो 17,190 यूनिट बिक्री के साथ अगस्त में मारुति की ही हैचबैक बलेनो तीसरे पायदान पर रही है। पिछले साल इसकी 8,671 यूनिट बिकी थी। 

कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा 14,396 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे पायदान पर है। पिछले साल अगस्त में यह आठवें पायदान पर थी। मारुति सुजुकी की वैगनआर 13,907 यूनिट बेचकर पांचवे नंबर पर है। मारुति सुजुकी इंडिया की स्विफ्ट छठे नंबर पर है, जिसकी अगस्त में 12,631 यूनिट बिकी हैं। इसके अलावा हुंडई ग्रैंड आई10 सातवें, हुंडई एलीट आई20 आठवें, हुंडई क्रेटा नौवे और दसवें पायदान पर मारुति सुजुकी सेलेरियो है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed