फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Suzuki Alto to Dzire sales down in June 2019 all you need to know

Maruti की सबसे ज्यादा बिकने वाली ऑल्टो, स्विफ्ट, वैगन-आर और डिजायर की बिक्री में आई बड़ी गिरावट

Tue, 02 Jul 2019 09:44 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजला
ऑटो डेस्क, अमर उजला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 02 Jul 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto to Dzire sales down in June 2019 all you need to know
maruti suzuki cars discount - फोटो : Amar Ujala
ऑटो सेक्टर पर मंदी के काले बादल अभी तक साफ़ नहीं हुए हैं। पिछले 3 महीनों से मंदी की मार झेल रही ऑटो कंपनियों की बिक्री में एक बार फिर से गिरावट का सिलसिला जारी है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि भारी डिस्काउंट के बाद भी कार कंपनियों की बिक्री में इजाफा देखने को मिल रहा है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है।  
विज्ञापन

 
 
 

ऑल्टो और पुरानी वैगन-आर की बिक्री में गिरावट

मारुति सुजुकी ने जून महीने में ऑल्टो और पुरानी वैगन-आर की कुल 18,733 यूनिट्स बेची थीं, जबकि बीते साल जून महीने में कंपनी ने 29,381 गाड़ियों की बिक्री की थी। लेकिन इस बार कंपनी को बिक्री में 36.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। गौर करने वाली बात यह है कि मारुति से ऑल्टो का फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में हाल ही में पेश किया था। लेकिन इसकी बिक्री में सुधार नहीं आया। वहीं अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या फेसलिफ्ट ग्राहकों को पसंद नहीं आया या फिर नए मॉडल की कीमतों का ज्यादा होना भी इसकी एक बड़ी वजह हो सकती है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नई वैगन आर, सलेरियो, इग्निश, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर की बिक्री गिरी

ऑल्टो और पुरानी वैगन-आर की बिक्री में जहां लगातार गिरावट दर्ज हो रही है, तो वहीं कंपनी की नई वैगन आर, सिलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर की बिक्री भी गिर रही है। कंपनी ने जून महीने में इन 6 कारों की कुल 62,897 यूनिट्स बेचीं, जबकि बीते साल जून महीने में कंपनी ने 71,570 यूनिट्स बेची थीं। इस बार इन कारों की बिक्री में 12.1 फीसदी की गिरावट आई है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed