फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   maruti suzuki alto new generation 2022 maruti alto 800 new model launch date in india maruti alto 2022 launch date in india

Maruti Suzuki Alto 2022: नई मारुति ऑल्टो 2022 की दिखी पहली झलक, इस दिवाली होगी लॉन्च

Mon, 18 Jul 2022 11:47 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 11:47 AM IST
सार

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की बेहद लोकप्रिय रही एंट्री लेवल हैचबैक कार Maruti Alto 800 (मारुति ऑल्टो 800) के न्यू जेनरेशन मॉडल की बिना ढंकी हुई और साफ तस्वीरें पहली बार ऑनलाइन सामने आई हैं।

विज्ञापन
maruti suzuki alto new generation 2022 maruti alto 800 new model launch date in india maruti alto 2022 launch date in india
सुजुकी ऑल्टो - फोटो : For Reference Only

विस्तार

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की बेहद लोकप्रिय रही एंट्री लेवल हैचबैक कार Maruti Alto 800 (मारुति ऑल्टो 800) के न्यू जेनरेशन मॉडल की बिना ढंकी हुई और साफ तस्वीरें पहली बार ऑनलाइन सामने आई हैं। नई Maruti Alto 2022 कार को टीवीसी शूट के दौरान देखा गया है। 
विज्ञापन


पहली बार साल 2000 में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी ऑल्टो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक रही है। यह कार लंबे समय से पहली बार कार खरीदने वालों की पहली पसंद रही है। जैसे-जैसे खरीदारों की प्राथमिकता एसयूवी की ओर बढ़ रही है, पिछले कुछ वर्षों में ऑल्टो की बिक्री में काफी गिरावट आई है। हालांकि, मारुति सुजुकी का अब भी मानना है कि भारतीय बाजार में हैचबैक या छोटी कारें प्रासंगिक बनी रहेंगी। इसकी बिक्री में सुधार के लिए, कंपनी जल्द ही देश में नई-जेनरेशन मारुति ऑल्टो 2022 लॉन्च करेगी।
विज्ञापन

 

maruti suzuki alto new generation 2022 maruti alto 800 new model launch date in india maruti alto 2022 launch date in india
Maruti Suzuki Alto 2022 - फोटो : Team-BHP
कैसी दिखती है नई ऑल्टो
नई मारुति ऑल्टो 2022 मॉडल के इस साल दिवाली से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है। पहली बार एंट्री-लेवल मॉडल की स्पाय तस्वीरें सामने आई है। हैचबैक को इसके आधिकारिक टीवी कमर्शियल शूट के दौरान स्पॉट किया गया था। लेटेस्ट तस्वीरों में नई ऑल्टो के टॉप व्यू के साथ रियर और साइड प्रोफाइल नजर आ रहे हैं। 

पहले से होगी लंबी और ऊंची
पिछली रिपोर्टों से पता चलता है कि सुजुकी के गुरुग्राम स्थित प्रॉडक्शन प्लांट में नई ऑल्टो की टेस्टिंग उत्पादन पहले ही शुरू हो चुकी है। नई स्पाय तस्वीरें इसकी पुष्टि करती हैं कि नई मारुति ऑल्टो 2022 मॉडल आउटगोइंग मॉडल की तुलना में लंबा और ऊंचा होगा। नया मॉडल Celerio हैचबैक की स्टाइलिंग एलिमेंट्स को साझा करता है। 

ऑल-न्यू एक्सटीरियर
पिछली स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि नई मारुति ऑल्टो 2022 बिल्कुल नए एक्सटीरियर के साथ आएगी। इसमें बड़े स्वेप्टबैक हेडलैंप, नए बंपर और टेललाइट्स लगे होंगे। फ्रंट फेस में नई सेलेरियो के जैसे डिजाइन के साथ एक नया और बड़ा ग्रिल होगा। हैचबैक पहले से लंबी है और इसमें बॉक्सियर साइड प्रोफाइल है। नए मॉडल में एक फ्लैट रूफलाइल और आकर्षक फेंडर हैं। 

रियर लुक भी बदला
रियर डिजाइन को भी पूरी तरह से बदल दिया गया है। यह रेक्टेंगुलर टेल-लाइट्स, नए बंपर और एक बड़े टेलगेट के साथ आती है। नई ऑल्टो हल्के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी जो नई S-Presso और Celerio में भी इस्तेमाल किया गया है। सिर्फ प्लेटफॉर्म ही नहीं, नई मारुति ऑल्टो 2022 कई फीचर्स और अन्य पार्ट्स एस-प्रेसो के साथ साझा कर सकती है।


 

maruti suzuki alto new generation 2022 maruti alto 800 new model launch date in india maruti alto 2022 launch date in india
Maruti Alto 800 Interior - फोटो : For Reference Only
इंटीरियर और फीचर्स
नई मारुति ऑल्टो का साइज पहले से बड़ा होगा इसलिए इसके केबिन के अंदर भी ज्यादा जगह मिलेगी। एक्सटीरियर की तरह ही नई ऑल्टो के केबिन में भी बड़े बदलाव होंगे। इसमें बिल्कुल नया डैशबोर्ड और सेंट्रल कंसोल डिजाइन होगा। हैचबैक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कीलेस एंट्री, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन और अन्य फीचर्स मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन

maruti suzuki alto new generation 2022 maruti alto 800 new model launch date in india maruti alto 2022 launch date in india
Maruti Alto 800 - फोटो : For Reference Only
इंजन डिटेल्स
इसमें मौजूदा 800cc, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। कंपनी 1.0-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन भी शामिल कर सकती है, जो पहले ऑल्टो K10 में पेश किया गया था। इस छोटी कार में सीएनजी से चलने वाला मॉडल भी मिलेगा। लेटेस्ट रिपोर्टों का दावा है कि मारुति ऑल्टो K10 नेमप्लेट को फिर से उतारने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed