देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति की ओर से दो कारों को सीएनजी में पेश किया गया है। इन कारों में प्रीमियम हैचबैक बलेनो और छह सीटों वाली एमपीवी एक्सएल6 शामिल हैं। कंपनी की ओर से इन कारों के किस वैरिएंट में सीएनजी की पेशकश की गई है। इनकी क्या कीमत होगी और कैसे फीचर्स सीएनजी वर्जन में मिलेंगे। इसकी जानकारी इस खबर में दी जा रही है।
Maruti Baleno and XL6 CNG: मारुति ने लॉन्च की सीएनजी वाली बलेनो और एक्सएल6, जानें कीमत और फीचर्स
मारुति की ओर से बलेनो और एक्सएल6 को सीएनजी अवतार में पेश कर दिया गया है। सीएनजी में आने के बाद दोनों कारों की क्या है कीमत, फीचर्स और माइलेज। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएनजी में आई बलेनो और एक्सएल6
कंपनी की ओर से नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली दो कारों सीएनजी में पेश किया है। इन कारों में बलेनो और एक्सएल6 हैं। बलेनो के डेल्टा और जेटा मैनुअल ट्रांसमिशन में सीएनजी को पेश किया गया है। एक्सएल6 के जेटा मैनुअल ट्रांसमिशन में सीएनजी दी गई है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
क्या है कीमत
सीएनजी बलेनो की बात करें तो इसके डेल्टा वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.28 लाख रुपये रखी गई है। जबकि इसके जेटा मैनुअल ट्रांसमिशन वाले सीएनजी वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.21 लाख रुपये है।
एक्सएल6 सीएनजी के साथ सिर्फ एक ही वैरिएंट में मिलेगी। जेटा मैनुअल ट्रांसमिशन सीएनजी की एक्स शोरूम कीमत 12.24 लाख रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
कितना होगा एवरेज
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सीएनजी बलेनो एक किलो सीएनजी में 30.61 किलोमीटर तक चलाई जा सकेगी। वहीं एक्सएल6 एक किलो सीएनजी में 26.32 किलोमीटर का एवरेज देगी।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
कैसा है इंजन
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ