{"_id":"639352628a217714d8741a00","slug":"malo-le-masson-resigns-from-hero-motocorp-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hero Motocorp: हीरो के स्ट्रैटजी हेड ने दिया इस्तीफा, इन दो लोगों को मिली अंतरिम जिम्मेदारी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hero Motocorp: हीरो के स्ट्रैटजी हेड ने दिया इस्तीफा, इन दो लोगों को मिली अंतरिम जिम्मेदारी
Fri, 09 Dec 2022 08:57 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 09 Dec 2022 08:57 PM IST
सार
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) में रणनीति, विलय और अधिग्रहण (M&A) और वैश्विक प्रोडक्ट प्लानिंग के स्ट्रेटजी हेड Malo Le Masson ने कंपनी छोड़ दी है।
विज्ञापन
Hero MotoCorp
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) में रणनीति, विलय और अधिग्रहण (M&A) और वैश्विक प्रोडक्ट प्लानिंग के स्ट्रेटजी हेड Malo Le Masson ने कंपनी छोड़ दी है। कंपनी ने शुक्रवार को इसका एलान किया है। मैसन ने कंपनी के बाहर अवसर तलाशने का फैसला किया है।
हीरो मोटोकॉर्प ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि मुख्य वित्त अधिकारी निरंजन गुप्ता को कंपनी के लिए रणनीति, विलय और अधिग्रहण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि कार्यकारी निदेशक विक्रम कास्बेकर को अंतरिम प्रभार के रूप में वैश्विक उत्पाद योजना के प्रमुख कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।
ले मैसन छह साल से अधिक समय से हीरो मोटोकॉर्प के साथ थे और दिसंबर, 2022 के आखिर तक कंपनी के साथ काम करना जारी रखेंगे।
नियामकीय सूचना में कहा गया है कि गुप्ता पिछले छह साल से सीएफओ हैं। वह कई सहयोगी कंपनियों के बोर्ड में निदेशक भी हैं, जिनमें एथर एनर्जी, HMCMM ऑटो और HMCL कोलंबिया भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही, दोपहिया प्रमुख के बोर्ड के कार्यकारी निदेशक विक्रम कास्बेकर को ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग के प्रमुख कार्य की जिम्मेदारी दी गई है, जो मैसन के छोड़ने के लिए अंतरिम प्रतिस्थापन के रूप में है। वह HMCMM ऑटो और HNBL, बांग्लादेश के बोर्ड में भी हैं।