फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mahindra group chairman Anand Mahindra offers new Bolero SUV to Dattatraya Lohar blacksmith from Maharashtra's Devrashtre village

कमाल: इस लोहार ने आखिर ऐसा क्या किया कि आनंद महिंद्रा ने उसे नई बोलेरो देने की पेशकश कर दी, देखें दिलचस्प वीडियो

Wed, 22 Dec 2021 08:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 22 Dec 2021 08:21 PM IST
सार

जब भी किसी की उपलब्धि या कड़ी मेहनत की सराहना करने की बात आती है, तो महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा का व्यक्तित्व काफी उदार है। इस लिस्ट में नया नाम महाराष्ट्र के देवराष्ट्र गांव के एक लोहार का जुड़ गया है जिनका नाम दत्तात्रेय लोहार है।

विज्ञापन
Mahindra group chairman Anand Mahindra offers new Bolero SUV to Dattatraya Lohar blacksmith from Maharashtra's Devrashtre village
आनंद महिंद्रा - फोटो : @MahindraRise

विस्तार

जब भी किसी की उपलब्धि या कड़ी मेहनत को तवज्जो देने और उसकी सराहना करने की बात आती है, तो महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा का व्यक्तित्व काफी उदार है। कई बार, उन्होंने लोगों को महिंद्रा की कारों को प्रशंसा के प्रतीक के रूप में भेंट किया। इस लिस्ट में नया नाम महाराष्ट्र के देवराष्ट्र गांव के एक लोहार का जुड़ गया है जिनका नाम दत्तात्रेय लोहार है।
विज्ञापन


लोहार ने स्क्रैप धातुओं का इस्तेमाल करके एक छोटा 4-व्हीलर बनाया है, ताकि यह दिखाया जा सके कि एक वाहन कैसे काम करता है। उसने जो वाहन बनाया वह क्रूड (कच्चा) दिखता है लेकिन मशहूर जीप के डिजाइन से प्रभावित है, जिसने महिंद्रा को अपनी थार एसयूवी बनाने के लिए प्रेरित किया। कार न्यूनतम कार्यक्षमता के साथ एक छोटी जीप की तरह दिखती है। लोहार इस वाहन का इस्तेमाल यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए भी करते हैं। 
विज्ञापन


लोहार ने बताया कि इस वाहन को बनाने में 60,000 रुपये का खर्च आया है। इसे दोपहिया वाहन की तरह किक-स्टार्ट के जरिए चालू किया जाता है। लेफ्ट-हैंड ड्राइव वाहन को पुराने और फेंक दिए गए कार के पार्ट्स के साथ बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस व्यक्ति के आविष्कार को दिखाते हुए 45 सेकंड के एक वीडियो ने आनंद महिंद्रा का ध्यान खींचा। और वे इस इनोवेटिव प्रोजेक्ट से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इस आदमी को महिंद्रा बोलेरो तोहफे में देने की पेशकश की। आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल अकाउंट से वीडियो को ट्वीट भी किया। 



महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, "यह स्पष्ट रूप से किसी भी नियम से मेल नहीं खाता है, लेकिन मैं अपने लोगों की सरलता और 'कम में ज्यादा' क्षमताओं की तारीफ करना कभी बंद नहीं करूंगा। और गतिशीलता के लिए उनके जुनून और वाहन के फ्रंट ग्रिल का जिक्र तो क्या ही करूं।"


आनंद महिंद्रा ने यह भी कहा कि चूंकि वाहन नियमों का पालन नहीं करता है, स्थानीय अधिकारी इसे सड़कों पर चलने से रोकेंगे। लेकिन उस व्यक्ति को उसकी इनोवेटिव रचना के लिए पुरस्कृत करने के लिए, महिंद्रा समूह के अध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से उसे इसके बदले में बोलेरो की पेशकश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वाहन को महिंद्रा रिसर्च वैली में दूसरों को प्रेरित करने के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed