फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles ›   Mahindra Group and Ford Motor Company announced three years partnership

महिंद्रा और फोर्ड के बीच तीन साल की पार्ट्नरशिप, मिलकर बनाएंगी इलेक्ट्रिक वाहन

Tue, 19 Sep 2017 11:51 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Tue, 19 Sep 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
Mahindra Group and Ford Motor Company announced three years partnership
भारतीय ऑटोमोबाइल समूह महिंद्रा का लोगो
भारतीय ऑटोमोबाइल समूह महिंद्रा और अमेरिका की फोर्ड मोटर एक बार फिर साथ मिलकर काम करेंगी। इन दोनों कंपनियों के बीच प्रॉडक्ट्स, टेक्नोलॉजी, डिस्ट्रीब्यूशन और इलेक्ट्रिक कारों जैसे मामलों में मिलकर काम करने के लिए तीन साल की साझेदारी हुई है। इससे पहले भी ये दोनों कंपनियां साथ काम कर चुकी हैं, वो करार 1998 में समाप्त हुआ था। महिंद्रा और फोर्ड ने अपने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा, "फोर्ड की वैश्विक पहुंच और विशेषज्ञता और महिंद्रा के भारत में बड़े पैमाने पर सफल संचालन मॉडल का लाभ उठाने के लिए दोनों कंपनियां रणनीतिक भागीदारी पर सहमत हुई हैं।"
विज्ञापन


पढ़ें: Tata Nexon का EcoSport और ब्रेजा जैसी कारों से रहेगा मुकाबला, जानिए कौन है बेहतर
विज्ञापन


इससे पहले फोर्ड ने 1995 के मध्य में महिंद्रा के साथ पार्टनरशिप में भारत में बिजनेस शुरू किया था, लेकिन तीन साल बाद दोनों की राहें अलग हो गई। फोर्ड ने इंडिया में खुद का बिजनेस करने का फैसला लिया था। हालांकि इस पार्टनरशिप से महिंद्रा को काफी फायदा हुआ था। महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी से बढ़कर एसयूवी के सेक्टर में भी आ गई थी। महिंद्रा को स्कॉर्पियो व अन्य मॉडल्स विकसित करने में काफी मदद मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया, "दोनों कंपनियों के बीच हुआ समझौता ग्लोबल मोटर व्हीकल बिजनेस में दोनों कंपनियों को अपनी पारस्परिक ताकत का लाभ उठाने का अवसर देगा।" फोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष और वैश्विक बाजारों के अध्यक्ष जिम फारले ने एक बयान में कहा, "फोर्ड भारत के प्रति प्रतिबद्ध है और यह साझेदारी हमें सबसे अच्छे वाहन और सेवाओं को प्रदान करने में मदद करेगा।" महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने कहा, "यह गठबंधन फोर्ड के साथ साझेदारी की पिछली नींव पर रखी गई है और इससे दोनों कंपनियों के लिए अवसर खुलेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed