{"_id":"66c1965401ce9f76320aa1bc","slug":"lost-car-key-replacement-guide-know-the-full-details-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Car Tips: अगर खो जाए कार की चाबी तो फटाफट करें यह काम, दूर हो जाएगी परेशानी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tips: अगर खो जाए कार की चाबी तो फटाफट करें यह काम, दूर हो जाएगी परेशानी
Sun, 18 Aug 2024 01:10 PM IST
अमित कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:10 PM IST
सार
कार की चाबी खो जाने पर किस तरह से नई चाबी मिलेगी। इस सवाल का जवाब बेहद ही कम लोग जानते हैं। ऐसे में यह खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है, चलिए आगे जानिए क्या है नई चाबी बनवाने का प्रोसेस।
विज्ञापन
Car Tips
- फोटो : FREEPIK
विस्तार
अगर आपके पास कार है तो हो सकता है कि आप कई बार कुछ सामान कार में रखकर भूल गए हो। वहीं, कई बार लोग कार की चाबी को ही खो देते हैं, या फिर कार की चाबी किसी जगह पर गिर जाती है। इस कंडीशन में वाहन मालिकों की परेशानियां बढ़ जाती है, अगर कभी आपके साथ ऐसी घटना हो तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आगे खबर में जानिए आप इस स्थिति को किस तरह से संभाल सकते हैं और कार की चाबी किस तरह से वापिस मिलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
जरूरी जानकारी करें इकट्ठा
- कार की चाबी अगर कही खो जाए या गिर जाए तो चाबी फिर से बनवाने के लिए काफी भारी खर्च करना पड़ सकता है।
- कार की नई चाबी बनवाने के लिए कार के जरूरी दस्तावेजों कों इकट्ठा करना होगा। इसमें कार का निर्माता कौन है, कार का मॉडल, किस साल में कार बनाई गई थी, कार का पंजीकरण नंबर और वीआईएन नंबर आदि कई जानकारी शामिल होती है।
- इसके बाद कार डीलर से संपर्क करें और नई चाबी का अनुमान पता लगाएं।
- कार डीलर को सभी दस्तावेज मिलने के बाद वह कार की नई चाबी के लिए आवेदन स्वीकार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई चाबी का कितना खर्चा
अगर आप रिमोट वाली चाबी बनवाना चाहते हैं तो लगभग 8 हजार से अधिक का खर्च आ सकता है। वहीं, मैन्युअल चाबी के लिए एक से दो हजार का खर्च करना पड़ सकता है। इसके साथ ही प्रीमियम कार की नई चाबी बनवाने का खर्च 30 से 35 हजार का आ सकता है। यह खर्च कार का टाइप, शहर और डीलर के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।