फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   lost car key replacement guide know the full details

Car Tips: अगर खो जाए कार की चाबी तो फटाफट करें यह काम, दूर हो जाएगी परेशानी

Sun, 18 Aug 2024 01:10 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 18 Aug 2024 01:10 PM IST
सार

कार की चाबी खो जाने पर किस तरह से नई चाबी मिलेगी। इस सवाल का जवाब बेहद ही कम लोग जानते हैं। ऐसे में यह खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है, चलिए आगे जानिए क्या है नई चाबी बनवाने का प्रोसेस। 

विज्ञापन
lost car key replacement guide know the full details
Car Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

अगर आपके पास कार है तो हो सकता है कि आप कई बार कुछ सामान कार में रखकर भूल गए हो। वहीं, कई बार लोग कार की चाबी को ही खो देते हैं, या फिर कार की चाबी किसी जगह पर गिर जाती है। इस कंडीशन में वाहन मालिकों की परेशानियां बढ़ जाती है, अगर कभी आपके साथ ऐसी घटना हो तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आगे खबर में जानिए आप इस स्थिति को किस तरह से संभाल सकते हैं और कार की चाबी किस तरह से वापिस मिलेगी। 

विज्ञापन

जरूरी जानकारी करें इकट्ठा

  • कार की चाबी अगर कही खो जाए या गिर जाए तो चाबी फिर से बनवाने के लिए काफी भारी खर्च करना पड़ सकता है। 
  • कार की नई चाबी बनवाने के लिए कार के जरूरी दस्तावेजों कों इकट्ठा करना होगा। इसमें कार का निर्माता कौन है, कार का मॉडल, किस साल में कार बनाई गई थी, कार का पंजीकरण नंबर और वीआईएन नंबर आदि कई जानकारी शामिल होती है। 
  • इसके बाद कार डीलर से संपर्क करें और नई चाबी का अनुमान पता लगाएं।
  • कार डीलर को सभी दस्तावेज मिलने के बाद वह कार की नई चाबी के लिए आवेदन स्वीकार करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नई चाबी का कितना खर्चा

अगर आप रिमोट वाली चाबी बनवाना चाहते हैं तो लगभग 8 हजार से अधिक का खर्च आ सकता है। वहीं, मैन्युअल चाबी के लिए एक से दो हजार का खर्च करना पड़ सकता है। इसके साथ ही प्रीमियम कार की नई चाबी बनवाने का खर्च 30 से 35 हजार का आ सकता है। यह खर्च कार का टाइप, शहर और डीलर के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed