पीएम मोदी ने बीते शनिवार को ही फाइव जी तकनीक को लॉन्च किया है। फाइव जी का फायदा कई क्षेत्रों में होगा जिसमें ऑटोमोबाइल सेक्टर भी शामिल है। जरूरत के समय एंबुलेंस को बुलाने पर भी कई मरीजों की मौत हो जाती है। लेकिन अब इस तकनीक के आने के बाद मरीजों की जान बचाना और आसान हो जाएगा।
कैसे होगा फायदा
2 of 5
5जी एंबुलेंस
- फोटो : सोशल मीडिया
फाइव जी तकनीक से लैस एंबुलेंस में ऐसी सुविधा होगी जो रियल टाइम में मरीज की सारी जानकारी अस्पताल पहुंचने से पहले ही दे देगी। इससे ये फायदा होगा कि मरीज के अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टर को जानकारी होगी कि मरीज की स्थिति कैसी है। उसी तरह के इलाज की तैयारी अस्पताल में पहले कर ली जाएगी। ऐसा होने के बाद मरीज को कम समय में बेहतर इलाज मिल पाएगा।
मोबाइल कंपनियों ने पेश की 5जी तकनीक वाली एंबुलेंस
3 of 5
5जी एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में हुए इंडियन मोबाइल कांग्रेस में रिलायंस जियो और एयरटेल ने 5जी से लैस एंबुलेंस पेश की। ये एंबुलेंस फाइव जी नेटवर्क की हाई स्पीड और लो-लेटेंसी से लैस थीं।
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
ट्रैफिक में भी मिलेगा इलाज
4 of 5
5जी एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
देश के महानगरों में ट्रैफिक की समस्या लगातार बढ़ रही है। अगर एंबुलेंस ऐसे मरीज को ले जा रही है जिसकी हालत गंभीर है। तो उसे फाइव जी के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टर की देखरेख में इलाज मिल जाएगा। समय पर इलाज मिलने के कारण मरीज की जान भी बचाई जा सकेगी।
यह भी पढ़ें - Tata Motors: ADAS और CNG के साथ आए टाटा के ट्रक, जानें क्या हैं फीचर्स
भविष्य की कारों में भी मिलेगा 5जी का फायदा
5 of 5
कार में 5जी का फायदा
- फोटो : सोशल मीडिया
फाइव जी का फायदा भविष्य में आने वाली कारों में भी मिलेगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक जैसे-जैसे ऑटो सेक्टर में तकनीक बेहतर हो रही है। वैसे ही इंटरनेट वाली कारें भी बाजार में आ रही हैं। इन कारों में ट्रैफिक की रियल टाइम स्थिति, कार ट्रैकिंग सहित अन्य जानकारियां आसानी से हासिल की जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें - Six Airbags Feature: एक एयरबैग की लागत महज 900 रुपए, फिर भी देश की 90 फीसदी कारों में दो बैग ही आ रहे