{"_id":"6374985e0f94b3208c571fc1","slug":"lamborghini-introduced-the-new-supercar-huracan-sterato-know-its-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lamboeghini Huracan: लैम्बॉर्गिनी ने पेश की नई सुपरकार हुराकान स्टेराटो, जानें क्या हैं खासियत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Lamboeghini Huracan: लैम्बॉर्गिनी ने पेश की नई सुपरकार हुराकान स्टेराटो, जानें क्या हैं खासियत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 16 Nov 2022 01:38 PM IST
सार
लैम्बॉर्गिनी की ओर से नई सुपरकार हुराकान स्टेराटो के डिजाइन को पेश कर दिया गया है। कंपनी की यह सुपरकार कई मायनों में खास है। इसमें क्या फीचर्स मिलेंगे, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इटालियन सुपरकार मेकर लैम्बॉर्गिनी ने अपनी नई स्पोर्ट्स कार हुराकान स्टेराटो के डिजाइन को पेश कर दिया है। इस कार को आधिकारिक तौर पर 30 नवंबर को अमेरिका के मियामी में आर्ट बेसल में पेश किया जाना है।
कैसा है लुक
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
कंपनी की ओर से जारी किए गए टीजर के मुताबिक हुराकान के बेस मॉडल को अपडेट कर स्टेराटो को लाया गया है। इसमें फ्रंट बंपर को नया लुक दिया गया है। इसके बोनट पर एलईडी लाइट बार, मोटी क्लैडिंग, रग्ड फेंडर्स फ्लेयर्स के साथ ही थ्री-डी प्रिंट से इसे नया लुक मिला है। कार में पूरी तरह से ब्लैक व्हील्स और रियर बंपर से यह काफी बेहतरीन सुपरकार लग रही है। इसके अलावा यह सामान्य हुराकान के मुकाबले ज्यादा ऊंची होगी।
कंपनी की ओर से इस सुपरकार में कितना दमदार इंजन दिया जाएगा, इसकी जानकारी को 30 नवंबर को ही मिलेगी। लेकिन संभावना है कि इसमें 5.2 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड वी10 इंजन दिया जा सकता है। इस इंजन से कार को 640 हॉर्स पावर की ताकत मिलेगी। इसके अलावा हुराकान ईवो में भी यही इंजन दिया जाता है।
कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि नई हुराकान स्टेराटो को चलाने में काफी ज्यादा मजा आएगा। कंपनी की वेबसाइट पर कहा गया है कि लैम्बॉर्गिनी नई हुराकान स्टेराटो पेश करने वाली है। यह पहली सुपर स्पोर्ट्स कार होगी जो ढीली या गंदगी वाली सतहों पर डामर से दूर भी अधिकतम ड्राइविंग आनंद के लिए डिज़ाइन की गई है। यह कार स्पोर्टीनेस की अवधारणा को फिर से परिभाषित करती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक लैम्बॉर्गिनी की यह कार आखिरी कार होगी जो इंटरनल कंबशन इंजन के साथ आएगी। कंपनी की ओर से कई बेहतरीन कारों की पेशकश की जाती है। जिनमें हुराकान, एवेंटाडोर और एसयूवी उरूस शामिल हैं। भविष्य में कंपनी की ओर से पारपंरिक ईंधन की जगह इलेक्ट्रिक कार लाने पर काम किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।