{"_id":"60bf8e758ebc3ed0a812690c","slug":"lamborghini-huracan-evo-rwd-spyder-launched-in-india-know-price-top-speed-engine-specifications-and-features","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder: भारत में लॉन्च हुई बेहद पावरफुल कार, 3.5 सेकंड में पकड़ती है 100 किमी की स्पीड","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder: भारत में लॉन्च हुई बेहद पावरफुल कार, 3.5 सेकंड में पकड़ती है 100 किमी की स्पीड
Tue, 08 Jun 2021 09:06 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 08 Jun 2021 09:06 PM IST
सार
इटली की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Lamborghini ने भारत में अपनी Huracan Evo Rear-Wheel-Drive (RWD) Spyder के ओपन टॉप मॉडल को लॉन्च किया है। इस कार की टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा है।
विज्ञापन
Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder
- फोटो : Lamborghini
विस्तार
Lamborghini Huracan Evo Rear-Wheel-Drive Launched in Inida: इटली की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Lamborghini (लेम्बोर्गिनी) ने भारत में अपनी Huracan Evo Rear-Wheel-Drive (RWD) Spyder (लेम्बोर्गिनी हुराकैन ईवो आरडब्ल्यूडी स्पाइडर) के ओपन टॉप मॉडल को लॉन्च किया है। आकर्षक डिजाइन और बेहद पावरफुल इंजन वाली इस स्पोर्ट्स कार की कीमत 3.54 करोड़ रुपये रखी गई है। हालांकि इस कार को ग्लोबली पिछले साल मई के महीने में लॉन्च कर दिया गया था। लेकिन इटालियन स्पोर्ट्स कार निर्माता ने Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder को भारत में लाने में एक साल से ज्यादा का समय ले लिया।
एक साल में दूसरी कार लॉन्च
इटालियन स्पोर्ट्स कार निर्माता की भारत में यह एक साल के अंदर दूसरी लॉन्चिंग है। इससे पहले लेम्बोर्गिनी ने देश में 3.22 करोड़ रुपये की कीमत पर Huracan Evo RWD Coupe कार को लॉन्च किया था।
इंजन और पावर
Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder कार में 5.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड V10 इंजन मिलता है। यह इंजन 602 bhp का पावर और 560 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Huracan Evo RWD Spyder कार सिर्फ 3.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कार की टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा है।

डिजाइन और फीचर्स
Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder
- फोटो : Lamborghini
लुक और डिजाइन के लिहाज से Huracan Evo RWD Spyder कूपे वर्जन से काफी मिलता जुलता है। हालांकि, इसमें ड्रॉप-टॉप रूफ मैकेनिज्म दिया गया है जिसकी वजह से हार्ड-टॉप मॉडल की तुलना में इसका वजह करीब 120 किलोग्राम ज्यादा है। इस कार के अहम फीचर्स में से एक यह है कि कार के सॉफ्ट-टॉप रूफ को मात्र 17 सेकंड में खोला या बंद किया जा सकता है। यहां तक की जब कार 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हो तब भी सॉफ्ट-टॉप रूफ को बंद किया या खोला जा सकता है।
Huracan Evo RWD Spyder कार में कंपनी ने Huracan EVO RWD Coupe जैसा ही केबिन दिया है। इस कार में 8.4-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है, जो सेंटर कंसोल पर लगा हुआ है। यह एपल कारप्ले और अमेजन एलेक्सा वॉयस रिकग्निशन फीचर्स को सपोर्ट करता है।

कंपनी की उम्मीदें
लैंम्बोर्गिनी इंडिया के प्रमुख शरद अग्रवाल ने कहा, "भारत लेम्बोर्गिनी के लिए रणनीतिक बाजारों में से एक है और हम अपने ग्राहकों के अनुभव को खास बनाने के लिए लगातार कोशिश करते हैं। Huracan Evo RWD Spyder असल में ड्राइविंग के आनंद को कई गुना बढ़ा देती है।"
एशिया पैसिफिक में लेम्बोर्गिनी ऑटोमोबाइल्स के क्षेत्रीय डायरेक्टर फ्रांसेस्को स्कारदाओनी ने कहा, "हुराकैन ईवीओ आरडब्ल्यूडी स्पाइडर एक सहज चालक की कार है, यह उन व्यक्तियों के लिए बनाई गई है जो रियर-व्हील-ड्राइव कार के सेट-अप से फीडबैक और जुड़ाव का अनुभव करना पसंद करते हैं।"