फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   ktm 160 duke vs yamaha mt15 comparison price features specifications details

KTM 160 Duke Vs Yamaha MT-15: स्ट्रीटफाइटर सेगमेंट में कौन सी बाइक है आपकी पसंद?

Sun, 17 Aug 2025 06:35 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 17 Aug 2025 06:35 PM IST
सार

KTM 160 Duke vs Yamaha MT-15 Comparison: भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में स्ट्रीटफाइटर बाइक्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है। KTM ने अपनी नई 160 Duke लॉन्च कर इस रेस को और दिलचस्प बना दिया है, जो Yamaha MT-15 से सीधे मुकाबले में उतरी है। जानिए दोनों स्ट्रीटफाइटर बाइक में कैसा है मुकाबला...

विज्ञापन
ktm 160 duke vs yamaha mt15 comparison price features specifications details
KTM 160 Duke vs Yamaha MT-15 - फोटो : KTM/Yamaha

विस्तार

कीमत के मामले में KTM 160 Duke और Yamaha MT-15 के बीच कड़ा मुकाबला है। युवा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने इसकी प्राइक काफी कंपीटिटिव रखी है। Fm इर बाइक की शुरूआती कीमत Yamaha MT15 से महज 15 हजार रुपये ज्यादा है। कीमत के लिहाज से KTM थोड़ी महंगी है, लेकिन उसके आक्रामक डिजाइन और फीचर्स इसकी वैल्यू बढ़ा देते हैं। दूसरी ओर Yamaha ज्यादा कीमत और परफॉर्मेंस का संतुलित पैकेज देने पर फोकस करती है।
विज्ञापन


KTM 160 Duke vs Yamaha MT-15: डिजाइन और लुक्स
KTM 160 Duke का डिजाइन इसकी ड्यूक सीरीज़ की पहचान को आगे बढ़ाता है। बोल्ड लाइन्स, खुला ट्रेलिस फ्रेम और शार्प टेल सेक्शन इसे एक परफेक्ट स्ट्रीटफाइटर लुक देते हैं। Yamaha MT-15 दूसरी तरफ ज्यादा फ्यूचरिस्टिक और स्पोर्टी दिखाई देती है। इसमें स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक पैनल, ट्विन LED DRLs और सिंगल-पॉड प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है। कुल मिलाकर, KTM जहां आक्रामकता दिखाती है, वहीं Yamaha का डिजाइन ज्यादा स्मार्ट और एथलेटिक फील देता है।
विज्ञापन


KTM 160 Duke vs Yamaha MT-15: इंजन और परफॉर्मेंस
नई KTM 160 Duke में 200 Duke का डाउनसाइज़्ड इंजन दिया गया है। यह 18.74bhp की पावर 9,500rpm पर और 15.5Nm टॉर्क 7,500rpm पर जनरेट करता है। इसका नेचर हाई-रेविंग है और यह स्पीड-लवर्स को ज्यादा पसंद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Yamaha MT-15 में 155cc VVA इंजन दिया गया है, जो 18.1bhp की पावर और 14.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन मिड-रेंज में मजबूत परफॉर्मेंस और स्मूद राइडिंग पर फोकस करता है। KTM का फोकस पीक थ्रिल पर है, जबकि यामाहा राइडिंग बैलेंस और स्मूदनेस देती है।

KTM 160 Duke vs Yamaha MT-15: हार्डवेयर और ब्रेकिंग
KTM 160 Duke में स्टील ट्रेलिस फ्रेम, WP USD फॉर्क्स और प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें 320mm फ्रंट डिस्क और 230mm रियर डिस्क है, साथ ही ड्यूल-चैनल ABS भी मिलता है।

Yamaha MT-15 में डेल्टाबॉक्स फ्रेम, USD फॉर्क्स, लिंक्ड रियर मोनोशॉक और एल्युमीनियम स्विंगआर्म दिया गया है। ब्रेकिंग सेटअप भी मजबूत है। हार्डवेयर के लिहाज से KTM ज्यादा स्पोर्टी और डायनामिक है, जबकि यामाहा स्थिरता और कंट्रोल पर फोकस करती है।

KTM 160 Duke vs Yamaha MT-15: फीचर्स
KTM 160 Duke में फुल LCD कंसोल, LED लाइटिंग, ड्यूल-चैनल ABS (ऑफ-रोड मोड के साथ) और KTM Connect एप से ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है।
Yamaha MT-15 में मॉडर्न TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, फुल LED लाइटिंग और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर दिया गया है। KTM टेक-लवर्स को ज्यादा आकर्षित करेगी, जबकि यामाहा प्रैक्टिकल टेक्नोलॉजी पर फोकस करती है।


KTM 160 Duke vs Yamaha MT-15: वर्डिक्ट
अगर आप एग्रेसिव डिजाइन वाली हाई-परफॉर्मेंस और टेक-लोडेड स्ट्रीटफाइटर बाइक चाहते हैं तो KTM 160 Duke आपके लिए सही विकल्प है। लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता बैलेंस्ड परफॉर्मेंस, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और स्मूद राइडिंग है तो Yamaha MT-15 आपके लिए परफेक्ट बाइक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed