फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Care Tips: जानें किन पांच कारणों से कार में होता है वाइब्रेशन, रखें ध्यान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

Tue, 15 Nov 2022 04:01 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 15 Nov 2022 04:01 PM IST
सार

कार चलाने के दौरान अगर कार में वाइब्रेशन हो तो इसके कई कारण हो सकते हैं। ऐसे ही पांच कारणों की जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन
Know which are the five reasons for vibration in the car, keep in mind, otherwise there will be a big loss
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कार चलाते समय वैसे तो सभी लोग कार का ध्यान रखते हैं। फिर भी किसी कारण से कार चलाते समय अगर वाइब्रेशन हो तो यह समस्या गंभीर भी हो सकती है। ध्यान ना देने पर हजारों रुपये का नुकसान भी हो सकता है। कार में ज्यादा वाइब्रेशन होने के पांच कारणों की जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

कार के टायर में परेशानी

Know which are the five reasons for vibration in the car, keep in mind, otherwise there will be a big loss
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार में ज्यादा वाइब्रेशन होने का एक कारण टायर में परेशानी होती है। वैसे तो कार में एक साइज टायर का उपयोग किया जाता है। लेकिन कई बार स्टेपनी वाले टायर का साइज बाकी टायरों के मुकाबले छोटा होता है। स्टेपनी वाले टायर का उपयोग सिर्फ कुछ किलोमीटर करने के लिए होता है, पर इसका उपयोग लंबे समय तक किया जाए तो साइज में फर्क होने के कारण कार वाइब्रेट करने लगती है। इसके अलावा अगर कार का अलायमेंट आउट हो तो भी ज्यादा वाइब्रेशन होता है।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

टायर रिम्स में खराबी

Know which are the five reasons for vibration in the car, keep in mind, otherwise there will be a big loss
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टायर के साथ ही रिम का भी वाइब्रेशन की परेशानी में अहम किरदार होता है। अगर कार के रिम खराब हो जाएं तो भी कार में वाइब्रेशन की समस्या हो जाती है। लगातार खराब सड़कों पर चलाने और गढ्डे वाली सड़कों पर कार चलाने के कारण रिम कई जगह से बैंड हो जाते हैं। जिसके बाद कार चलने में वाइब्रेशन होता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेक में परेशानी भी है जिम्मेदार

Know which are the five reasons for vibration in the car, keep in mind, otherwise there will be a big loss
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार के टायर और रिम के साथ ही अगर ब्रेक में किसी तरह की समस्या है तो भी कार वाइब्रेशन बढ़ जाता है। अगर कार में सिर्फ ब्रेक लगाते समय ही वाइब्रेशन हो रहा है तो अच्छे मेकैनिक से ब्रेक जरूर चेक करवाने चाहिए। ज्यादा ब्रेक का उपयोग करने पर रोटर घिसने लगते हैं। डिस्क ब्रेक होने के कारण रोटर एक ही जगह पर बार-बार रगड़ते हैं जिससे रोटर सिर्फ एक जगह पर ज्यादा गर्म हो जाते हैं और फिर इनके आकार में बदलाव हो जाता है। ऐसा होने के बाद जब भी कार को चलाने पर ब्रेक लगाए जाते हैं तो कार वाइब्रेट करती है।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन

एक्सल में हो सकती है परेशानी

Know which are the five reasons for vibration in the car, keep in mind, otherwise there will be a big loss
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
अगर कार के टायर, रिम और ब्रेक सही हैं तो इस बात की संभावना हो सकती है कि एक्सल में परेशानी हो। खराब एक्सल के कारण भी कार में वाइब्रेशन हो सकता है। एक्सल का काम दो पहियों को एकसाथ जोड़े रखना होता है। लंबे समय तक खराब सड़कों पर कार चलाने और स्टेयरिंग को जरूरत से ज्यादा मोड़ने के कारण एक्सल खराब होने लगता है। एक बार यह खराब हो जाए तो वाइब्रेशन की समस्या हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed