{"_id":"637367ba9085a04bc8550ab3","slug":"pmv-electric-to-launch-its-first-electric-vehicle-compact-ev-pmv-eas-e-on-16-november-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PMV Electric: सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार PMV EaS-E बुधवार को होगी लॉन्च, कीमत होगी चार लाख रुपये!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
PMV Electric: सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार PMV EaS-E बुधवार को होगी लॉन्च, कीमत होगी चार लाख रुपये!
Tue, 15 Nov 2022 03:49 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 15 Nov 2022 03:49 PM IST
विज्ञापन
PMV EaS-E Electric Car
- फोटो : PMV Electric
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई स्थित स्टार्ट-अप PMV Electric (पीएमवी इलेक्ट्रिक) बुधवार 16 नवंबर को भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी। यह एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक वाहन है जिसका नाम EaS-E (ईएएस-ई) रखा गया है। कंपनी चाहती है कि यह लोगों के लिए एक रोजमर्रा की कार हो जिसे वे हर दिन इस्तेमाल करेंगे। पीएमवी इलेक्ट्रिक पर्सनल मोबिलिटी व्हीकल (पीएमवी) नाम से एक बिल्कुल नया सेगमेंट बनाना चाहती है। EaS-E पीएमवी इलेक्ट्रिक का पहला वाहन है। रिपोर्ट के मुताबक इसकी कीमत 4 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
PMV EaS-E Electric Car
- फोटो : PMV Electric
साइज
यह माइक्रो इलेक्ट्रिक कार 2,915 mm लंबी, 1,157 mm चौड़ी और 1,600 mm ऊंची होगी। इसमें 2,087 mm का व्हीलबेस होगा जबकि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm होगा। साथ ही, EV का कर्ब वेट लगभग 550 किलोग्राम होगा। तो, यह बहुत कॉम्पैक्ट है और शहरों के भीतर सफर करने के लिए बहुत मददगार होगी। छोटे साइज के कारण इसे पार्क करना भी आसान होगा।

ड्राइविंग रेंज
PMV EaS-E को तीन वैरिएंट्स में पेश किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर वाहनों की ड्राइविंग रेंज 120 किमी से 200 किमी के बीच होगी। ड्राइविंग रेंज ग्राहक द्वारा चुने गए वैरिएंट पर निर्भर करेगी। पीएमवी का दावा है कि गाड़ी की बैटरी महज 4 घंटे के अंदर चार्ज हो सकेगी। निर्माता कार के साथ 3 kW एसी चार्जर दे रहा है।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, पीएमवी इलेक्ट्रिक का कहना है कि EaS-E में एक डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एयर कंडीशनिंग, रिमोट कीलेस एंट्री और रिमोट पार्क असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, सीट बेल्ट जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

जल्द शुरू होगा उत्पादन
वाहन निर्माता का कहना है कि स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रोटोटाइप वर्जन तैयार है। कंपनी इस समय इनका जल्द से जल्द उत्पादन शुरू करने पर काम कर रही है।
वाहन निर्माता का कहना है कि स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रोटोटाइप वर्जन तैयार है। कंपनी इस समय इनका जल्द से जल्द उत्पादन शुरू करने पर काम कर रही है।