बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की शादी राजस्थान के जैसलमेर में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ होने जा रही है। कियारा आडवाणी को भी अन्य स्टार्स की तरह कारों का शौक है और उनके पास भी कई बेहतरीन कारें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा के पास कौन सी कारें हैं, उनकी कीमत और खूबियां क्या हैं ये हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कारों की शौकीन हैं कियारा
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में शामिल कियारा आडवाणी को भी लग्जरी कारों का शौक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके कलेक्शन में कई बेहतरीन कारें शामिल हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये में है। कियारा के पास मर्सिडीज से लेकर ऑडी और बीएमडब्ल्यू की कुछ शानदार कारें हैं।
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
ऑडी ए8एल है सबसे खास
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी की कार कलेक्शन में सबसे खास कार ऑडी की है। उनके पास ऑडी की ए8एल कार है। कंपनी की यह कार शानदार लग्जरी और आरामदायक सफर के लिए दुनियाभर में पंसद की जाती है। इसमें कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है, जिनमें फुट मसाज का फीचर भी शामिल है। इसके अलवा इसमें इंटीग्रेटिड स्क्रीन दी जाती है जिससे पीछे बैठने वाले व्यक्ति क्लाइमेट कंट्रोल, सीट एडजस्टमेंट के साथ ही कम्फर्ट सीट पोजिशन को अपने मुताबिक सेट कर सकते हैं। इस कार में कंपनी इतना दमदार इंजन देती है जिससे जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार सिर्फ 5.7 सेकेंड में हासिल की जा सकती है। बाजार में इसकी कीमत करीब 1.56 करोड़ रुपये के आस-पास है।
यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
मर्सिडीज बेंज ई क्लॉस
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कियारा के पास ऑडी के अलावा मर्सिडीज बेंज की ई क्लॉस लग्जरी सेडान भी है। कंपनी की ई क्लॉस 220डी वैरिएंट एक्ट्रेस की कलेक्शन में शामिल है। इसकी कीमत करीब 72 लाख रुपये है और इसमें भी बेहतरीन फीचर्स ऑफर किए जाते हैं। इनमें वाइडस्क्रीन कॉकपिट, टचपैड, स्मार्टफोन इंटीग्रेशन, थर्मोट्रॉनिक ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, जियो फेंसिंग, एंबिएंट लाइटिंग, एक्टिव पार्क असिस्ट, पैनोरमिक सनरुफ, मेमोरी सीट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
बीएमडब्ल्यू 530डी
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस के पास एक और जर्मन कार मेकर बीएमडब्ल्यू की 530डी जैसी लग्जरी सेडान कार भी है। इस सीरीज की कार की भारत में कीमत करीब 68 लाख रुपये से शुरू होती है। फीचर्स के तौर पर इसमें 12.3 इंच का डिजिटल डिस्प्ले, फोर जोन ऑटो एसी, लाइव कॉकपिट, हरमन कार्डन का सराउंड साउंड सिस्टम, पार्किंग असिस्ट, हेड्स अप डिस्प्ले, एपल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो, वॉयरलेस चार्जर, एडवांस्ड कार आई 2.0 शामिल हैं। इसमें कंपनी तीन लीटर का डीजल इंजन देती है जिससे कार को 265 हॉर्स पावर के साथ 620 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसे जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड तक आने में सिर्फ 5.7 सेकेंड का ही समय लगता है।
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान