साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ मोटर्स की ओर से एक बार फिर प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन ईवी6 के लिए बुकिंग को शुरू किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किआ की ओर से ईवी6 के लिए कब से बुकिंग शुरू होगी और किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकेगा।
शुरू होगी बुकिंग
2 of 7
Kia EV6 GT Electric Car
- फोटो : Instagram/ Automobili Ardent
किआ मोटर्स की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी 15 अप्रैल 2023 से प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन ईवी6 के लिए बुकिंग शुरू करेगी। लंबे समय तक ग्लोबल चेन सप्लाई के प्रभावित रहने के बाद एक बार फिर इसके लिए बुकिंग शुरू हो रही है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
कितनी हुई बिक्री
3 of 7
Kia EV6 GT Electric Car
- फोटो : Instagram/ Automobili Ardent
किआ की ओर से जून 2022 में ईवी6 को लॉन्च करने के बाद बड़ी संख्या में बुकिंग मिली थीं। जिसके बाद कंपनी ने साल 2022 में 432 ग्राहकों को इसकी डिलीवरी भी की थी। कंपनी को ईवी6 के लिए उम्मीद से चार गुना ज्यादा प्रतिक्रिया मिली।
यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
अधिकारियों ने क्या कहा
4 of 7
Kia EV6 Electric Car
- फोटो : Kia India
किआ इंडिया के एमडी और सीईओ ताई-जिन पार्क ने कहा कि हम अपनी पहली प्रीमियम ईवी पेशकश, ईवी6 की प्रतिक्रिया से रोमांचित हैं, जिसने खुद को एक डिजाइन और प्रौद्योगिकी चमत्कार के रूप में स्थापित किया है और लॉन्च के बाद से कई पुरस्कार जीते हैं। इलेक्ट्रिफिकेशन और स्टेबिलिटी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में, EV6 ने अपने पहले साल में सबसे ज्यादा बिकने वाले उत्पादों में से एक बनकर इतिहास रच दिया है। हमें अधिक टिकाऊ भविष्य की ओर अग्रसर होने पर गर्व है और हम अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए इस सेगमेंट को बढ़ाना जारी रखेंगे।
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
कितनी दमदार बैटरी और मोटर
5 of 7
Kia EV6 Electric Crossover
- फोटो : Kia
किआ ईवी6 को दो वैरिएंट में ऑफर किया जाता है। जिनमें एक जैसी 77.4 kWh बैटरी मिलती है। इस बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद ईवी6 को 708 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। अल्ट्रा फास्ट चार्जर से इसे सिर्फ 18 मिनट में ही 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें लगी मोटर के जरिए इसे सिर्फ 5.2 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर तक की रफ्तार से चलाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम