फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   kia sonet price hike news kia seltos price hike 2022 kia price hike jan 2022

Kia: किआ ने बढ़ाई सोनेट और सेल्टोस की कीमतें, जानें कितनी हुई महंगी

Mon, 10 Jan 2022 05:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 05:55 PM IST
सार

दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी Kia (किआ) ने अन्य कार निर्माताओं की तरह, भारतीय बाजार में अपने मॉडलों की कीमतों में इजाफा कर दिया है।

विज्ञापन
kia sonet price hike news kia seltos price hike 2022 kia price hike jan 2022
2021 Kia Sonet Facelift - फोटो : Kia

विस्तार

दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी Kia (किआ) ने अन्य कार निर्माताओं की तरह, भारतीय बाजार में अपने मॉडलों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। Sonet (सोनेट) और Seltos (सेल्टोस) की कीमतों में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वैरिएंट के आधार पर, Kia Sonet की कीमतों में 4,000 रुपये से 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं Kia Seltos की कीमतों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। जबकि बेस HTE वैरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

kia sonet price hike news kia seltos price hike 2022 kia price hike jan 2022
Kia Seltos 2021 Facelift - फोटो : Kia
Carnival भी हुई महंगी
किआ ने Carnival MPV (कार्निवल एमपीवी) की कीमतों में भी इजाफा किया है। प्रीमियम और प्रेस्टीज वैरिएंट खरीदने के लिए अब 54,000 रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे। जबकि लिमोसिन प्लस वैरिएंट की कीमतों में 50,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल तक किआ अपनी इस मॉडर्न कार के जेनरेशन चेंज पर काम कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। नया मॉडल मौजूदा वैरिएंट के मुकाबले ज्यादा महंगा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

kia sonet price hike news kia seltos price hike 2022 kia price hike jan 2022
2021 Kia Carnival MPV - फोटो : Kia
जल्द लॉन्च होगी कैरेंस एमपीवी
किआ भारतीय बाजार में अपनी नई कार Kia Carens (किआ कैरेंस) को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। किआ कैरेंस को एक रिक्रिएशनल व्हीकल के तौर पर डिजाइन किया गया है। यह न तो एसयूवी जैसी दिखता है और न ही एमपीवी जैसी। यह कुछ हद तक दोनों की मिक्स है। यह कंपनी का भारत में चौथा उत्पाद होगा। किआ ने एलान किया है कि Kia Carens की बुकिंग 14 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में किआ कैरेंस का मुकाबला टाटा सफारी, ह्यूंदै अलकाजार, मारुति सुजुकी एक्स एल 6, टोयोटो इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा मराजो जैसी कारों से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed