फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Kia Motors Kia Ev6 Price Leaked Ahead Of Launch Check Price and Specification in Hindi

Kia EV6 Price: किआ की पहली इलेक्ट्रिक कार दो जून को होगी लॉन्च, लॉन्चिंग से पहले ही कीमत हुई लीक, बुकिंग कैंसिल करने पर देनी होगी मोटी रकम

Wed, 01 Jun 2022 04:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 01 Jun 2022 04:25 PM IST
सार

Kia Ev6 Price Leaked: Kia India (किआ इंडिया) आधिकारिक तौर पर 2 जून को नई EV6 की कीमतों का एलान करेगी। लेकिन उससे पहले ही किआ की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है।

विज्ञापन
Kia Motors Kia Ev6 Price Leaked Ahead Of Launch Check Price and Specification in Hindi
Kia EV6 GT Line Electric Car - फोटो : Kia India

विस्तार

Kia India (किआ इंडिया) जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ऑल-न्यू EV6 लॉन्च करने वाली है। Kia आधिकारिक तौर पर 2 जून को नई EV6 की कीमतों का एलान करेगी। लेकिन उससे पहले ही किआ की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Kia EV6 की एंट्री-लेवल RWD वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 65 लाख रुपये होगी। जबकि टॉप-एंड AWD वैरिएंट की कीमत 70 लाख रुपये होगी। भारत में हाल ही में पेश की गई बीएमडब्ल्यू i4 की कीमत भी 70 लाख रुपये है। मास-सेगमेंट ब्रांड पर इस कीमत के साथ बिक्री संख्या देखना दिलचस्प होगा। 
विज्ञापन

Kia Motors Kia Ev6 Price Leaked Ahead Of Launch Check Price and Specification in Hindi
Kia EV6 GT Electric Car - फोटो : Instagram/ Automobili Ardent
किआ शुरुआत में भारतीय बाजार में नई EV6 की सिर्फ 100 यूनिट्स की ही बिक्री करेगी। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह उत्पादन से जुड़ी समस्याओं के कारण है या किसी और वजह से। सेल्टोस और कैरेंस जैसी लोकप्रिय कारों के लिए किआ इंडिया की वेटिंग पीरियड महीनों में चल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कई ऐसी ग्राहक हैं जिन्होंने कैरेंस की बुकिंग रद्द कर कम वेटिंग पीरियड वाले प्रतिद्वंद्वी मॉडल को खरीदा है।

किआ सितंबर 2022 में नई EV6 AWD की डिलीवरी शुरू करेगी। जबकि RWD वैरिएंट चुनने वाले ग्राहकों को दिसंबर 2022 से कार मिलेगी। नई Kia EV6 देश भर के 12 शहरों में 15 डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। जो ग्राहक अभी EV6 की बुकिंग कर रहे हैं, उन्हें करीब 10 महीने में कार मिल जाएगी। 

Kia Motors Kia Ev6 Price Leaked Ahead Of Launch Check Price and Specification in Hindi
Kia EV6 GT Electric Car - फोटो : Instagram/ Automobili Ardent
बुकिंग रद्द करने पर देनी होगी मोटी रकम
हालांकि किआ ने कीमत का खुलासा किए बिना नई ईवी 6 के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। लेकिन जो ग्राहक कीमत पसंद नहीं आने पर बुकिंग रद्द कर देंगे, उन्हें इसके लिए मोटी रकम चुकानी होगी। 

किआ EV6 बुक करने के लिए 3 लाख रुपये चार्ज कर रही है। यदि ग्राहक बुकिंग रद्द करने और पैसे वापस पाने का फैसला करता है तो उसे कैंसिलेशन चार्ज के तौर पर 50,000 रुपये देने होंगे। किआ का दावा है कि उसे EV6 के लिए 300 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है।
 
विज्ञापन

Kia Motors Kia Ev6 Price Leaked Ahead Of Launch Check Price and Specification in Hindi
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia
5-स्टार रेटिंग
किआ इस समय देश में Sonet (सोनेट), Seltos (सेल्टोस), Carnival (कार्निवल) और Carens (कैरेंस) जैसी सिर्फ ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) वाली कारें बेचती है। ईवी6 भारत में कंपनी की 5वीं कार होगी। हालांकि, कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो में यह पहली फुल इलेक्ट्रिक कार होगी।  कंपनी पहले ही वैश्विक बाजारों में अपनी इलेक्ट्रिक कार EV6 पेश कर चुकी है। भारतीय बाजार में इस मॉडल को सीबीयू (कम्प्लीटली बिल्ट अप) रूट के जरिए बेचा जाएगा और फिर बाद में कंपनी के स्थानीय प्लांट में असेंबल किया जाएगा। देश में इलेक्ट्रिक कार के लॉन्च से पहले, ANCAP ने अपने हालिया क्रैश टेस्ट में EV6 को 5-स्टार रेटिंग दी है।

Kia Motors Kia Ev6 Price Leaked Ahead Of Launch Check Price and Specification in Hindi
Kia EV6 Electric Crossover - फोटो : Kia
लुक और डिजाइन
कार के एक्सटीरियर लुक की बात करें तो, EV6 एक काफी समकालीन डिजाइन को स्पोर्ट करता है, जिसका मुख्य आकर्षण इसके कनेक्टिंग टेललाइट्स हैं जो रियर टेलगेट से बाहर निकलते हैं। मॉडल के सामने की तरफ एलईडी हेडलैम्प्स हैं जो एक चौड़े एयर डैम के ऊपर पोजिशन किए गए एक स्लीक ग्रिल के साथ आते हैं। इस मॉडल में 19-इंच का बड़ा अलॉय व्हील्स मिलता है जो इसके स्पोर्टी लुक में इजाफा करता है। कार का ओवरऑल लेआउट काफी मॉडर्न है। 

Kia Motors Kia Ev6 Price Leaked Ahead Of Launch Check Price and Specification in Hindi
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia
बैटरी पैक
वैश्विक स्तर पर किआ EV6 पहले से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह मॉडल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो बैटरी पैक में पेश किया गया है जिसमें 58kWh यूनिट और 77.4kWh यूनिट शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारतीय बाजार में बिक्री के लिए मॉडल के आधिकारिक कॉन्फिगरेशन की पुष्टि नहीं की है। 

Kia Motors Kia Ev6 Price Leaked Ahead Of Launch Check Price and Specification in Hindi
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia
फीचर्स
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, कार को दो 12.3-इंच स्क्रीन (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए एक-एक यूनिट), एक टू-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, साथ ही रीजेन फंक्शन के लिए पैडल शिफ्टर्स के साथ पेश किया जाता है। कार के अंदर कुछ अन्य प्रमुख केबिन हाइलाइट्स में इलेक्ट्रिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, यूवी-कट ग्लास, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्राइव मोड्स और ऑटो-होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक शामिल हैं। ये फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस अंतरराष्ट्रीय-स्पेक मॉडल के हैं। और भारत में बेचे जाने वाले EV6 में कुछ अलग फीचर्स हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed