{"_id":"62273ba3fbfbfe1ebc0c578f","slug":"kia-india-launches-integrated-customer-communication-application-mykia-for-enhanced-car-driving-experience-enhanced-digital-sales-and-service-outreach","type":"story","status":"publish","title_hn":"MyKia app: किआ इंडिया ने लॉन्च किया इंटीग्रेटेड कस्टमर कम्युनिकेशन एप्लिकेशन 'MyKia', कार चलाने का अनुभव होगा बेहतर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
MyKia app: किआ इंडिया ने लॉन्च किया इंटीग्रेटेड कस्टमर कम्युनिकेशन एप्लिकेशन 'MyKia', कार चलाने का अनुभव होगा बेहतर
Tue, 08 Mar 2022 04:51 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 08 Mar 2022 04:51 PM IST
सार
Kia India (किआ इंडिया) ने कार खरीदने वाले ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने केलिए इंडस्ट्री का पहला इंटीग्रेटेड कस्टमर कम्युनिकेशन एप्लिकेशन 'MyKia' पेश किया है।
विज्ञापन
Kia Car
- फोटो : Kia (For Reference Only)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia India (किआ इंडिया) ने कार खरीदने वाले ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के साथ ही सेल्स, सर्विस, कस्टमर रिवॉर्ड और अन्य खास फीचर्स सहित कई लाभ प्रदान करने के लिए इंडस्ट्री का पहला इंटीग्रेटेड कस्टमर कम्युनिकेशन एप्लिकेशन 'MyKia' पेश किया है। MyKia एप का इस्तेमाल कर, ग्राहक कार के स्वामित्व से जुड़े सभी पहलुओं का ध्यान रख सकते हैं।
एक हफ्ते में 10 हजार रजिस्ट्रेशन
MyKia एप्लिकेशन एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कस्टमाइज्ड आर्किटेक्चर के साथ एक प्रोपराइटरी सॉल्यूशन होने के नाते, यह कस्टमर की डेटा प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए एक पूरी तरह से सुरक्षित सॉल्यूशन प्रदान करता है। दो हफ्ते की छोटी सी अवधि में, किआ इंडिया को पहले ही MyKia एप पर 10,000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हासिल हो चुके हैं।
मिलेंगे कई फायदे
इसके सेल्स फीचर्स में टेस्ट ड्राइव के लिए रिक्वेस्ट, कार के लिए कोट प्राप्त करना, डिजी-कनेक्ट के जरिए वीडियो कंसल्टेशन के लिए रिक्वेस्ट करना, किआ कार की बुकिंग करना आदि शामिल हैं। आफ्टर सेल्स फीचर्स में बुकिंग और ट्रैकिंग सर्विस, सर्विस कॉस्ट कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल हेल्थ चेक (ईवीएचसी)रिपोर्ट, सर्विस एक्सपेंडीचर समरी और सर्विस फीडबैक शामिल हैं।
विज्ञापन
किआ इंडिया ने "MyKia रिवार्ड्स" भी पेश किया है। यह अपने ग्राहकों के लिए तैयार किया गया एक अनूठा और खास कस्टमर लॉयल्टी प्रोग्राम है। इसके जरिए, किआ ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स, फूड एंड बेवरेजेस, फैशन एंड लाइफस्टाइल, होटल और ट्रैवल, स्पोर्ट से लेकर कॉस्मेटिक्स और ज्वैलरी से जुड़े विभिन्न ब्रांडों पर कई डील्स और डिस्काउंट के रूप में रिवॉर्ड हासिल कर सकते हैं। MyKia एप का इस्तेमाल कर, ग्राहक ये ऑफर सेलेक्ट कर सकते हैं, इन्हें एक्टिवेट कर सकते हैं और ब्रांड स्टोर पर ऑनलाइन या ऑफलाइन रिडीम कर सकते हैं।
शानदार फीचर्स
एप पर और भी कई महत्वपूर्ण फीचर्स उपलब्ध हैं, जैसे किआ न्यूज, सर्विस नोटिफिकेशन, डिजी वॉलेट, माई कार डैशबोर्ड, डीलर लोकेटर के जरिए पसंदीदा डीलर का पता लगाना, टिप्स और एफएक्यू।
किआ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग हरदीप सिंह बराड़ ने कहा, "हमें अब तक अपनी यूनीक प्रोडक्ट और सर्विस पेशकश के कारण भारतीय ग्राहकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। MyKia जैसी पहल के साथ, हम सेल्स, सर्विस और इसके अलावा नए डिजिटल इनोवेशन पेश करना चाहते हैं जो ग्राहकों को उनके कार का मालिक बनने के सफर के दौरान एक अलग और प्रीमियम अनुभव प्रदान करेगा। हमारा मानना है कि तकनीकी इनोवेशन कस्टमर एंगेजमेंट और सेटिस्फेक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और MyKia के साथ, हम ग्राहक अनुभव को और बेहतर बनाने की योजना बना रहे हैं।"