{"_id":"62c447f4c5bbab796f2cf30f","slug":"keeway-k-light-250v-cruiser-motorcycle-launched-in-india-keeway-k-light-250v-cruiser-price","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Keeway K-Light 250V: भारत में लॉन्च हुई नई क्रूजर बाइक, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को देगी टक्कर, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Keeway K-Light 250V: भारत में लॉन्च हुई नई क्रूजर बाइक, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को देगी टक्कर, जानें कीमत
Tue, 05 Jul 2022 07:57 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 05 Jul 2022 07:57 PM IST
सार
Keeway India (कीवे इंडिया) ने कुछ हफ्ते पहले बाइक को प्रदर्शित करने के बाद, अपनी नई K-Light 250V (के-लाइट 250वी) क्रूजर मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
Keeway K-Light 250V Bike
- फोटो : Keeway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Keeway India (कीवे इंडिया) ने कुछ हफ्ते पहले बाइक को प्रदर्शित करने के बाद, अपनी नई K-Light 250V (के-लाइट 250वी) क्रूजर मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च कर दिया है। Keeway K-Light 250V बाइक की भारतीय बाजार में एक्स-शोरूम कीमत 2.89 लाख रुपये तय की गई है। यह बाइक तीन कलर ऑप्शन में उतारी गई है। Keeway K-Light 250V मोटरसाइकिल के मैट ब्लू की कीमत 2,89,000 रुपये, मैट डार्क ग्रे कलर की कीमत 2,99,000 रुपये और मैट ब्लैक कलर ऑप्शन की कीमत 3,09,000 रुपये रखी गई है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम, भारत हैं।
बुकिंग चालू
कंपनी ने नई Keeway K-Light 250V के लिए बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। इस बाइक को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 10,000 रुपये का भुगतान कर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। जबकि डिलीवरी भी जल्द शुरू हो जाएगी। यह ब्रांड भारत में मौजूद अपने सभी रिटेल स्टोर्स पर कंपनी के एक अन्य ब्रांड Benelli (बेनेली) के साथ बेचा जाएगा।
इंजन और ट्रांसमिशन
Keeway K-Light 250V क्रूजर बाइक में 249cc का V-ट्विन इंजन मिलता है। यह इंजन 8500 rpm पर 18.7 hp का अधिकतम पावर आउटपुट और 5500 rpm पर 19 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। और इंजन बेल्ट ड्राइव मैकेनिज्म के जरिए पीछे के पहिये को पावर देता है।

फीचर्स और वारंटी
Keeway K-Light 250V क्रूजर मोटरसाइकिल स्मार्ट-टेक-इनेबल्ड सॉल्यूशन कीवे कनेक्ट के साथ आती है। सिम कार्ड के साथ इंटीग्रेटेड जीपीएस यूनिट KEEWAY एप्लिकेशन से जुड़ती है और बाइक की लोकेशन के बारे में बताती रहती है। ट्रैकिंग के अलावा, इस फीचर के अन्य फीचर हाइलाइट्स में रिमोट इंजन कट-ऑफ, जियो-फेंसिंग, राइड डेटा रिकॉर्डिंग, स्पीड लिमिटिंग और लोकेशन शेयरिंग शामिल हैं। कंपनी इस बाइक के साथ 2 साल की असीमित किमी की वारंटी स्टैंडर्ड तौर पर दे रही है।
KEEWAY India के प्रबंध निदेशक ने कहा, "हम बाजार की गतिशीलता और ग्राहकों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए आकर्षक कीमत पर मस्कुलर और रग्ड वी-ट्विन K-Light 250V पेश करते हुए खुश हैं। K-Light 250V बेजोड़ एर्गोनॉमिक्स, बेहतर कार्यक्षमता, नवीन तकनीक और बेजोड़ गुणवत्ता के साथ आती है, और इससे हमें अपने भारतीय मोटरिंग उत्साही लोगों के साथ KEEWAY की विशिष्ट पहचान बनाने में मदद मिलेगी।"

Keeway K Light 250V
- फोटो : Keeway
उन्होंने आगे कहा, हम इस साल के आखिर तक भारतीय बाजार में 5 और उत्पादों को पेश करने की दिशा में काम कर रहे हैं और इसमें मुख्य रूप से एक क्रूजर, दो रेट्रो स्ट्रीट क्लासिक्स, एक नेकेड स्ट्रीट और एक रेस रेप्लिका शामिल होगी। व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, हम देश भर में अपने डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार करने और 2023 के आखिर तक 100 से अधिक डीलरों को जोड़ने की योजना बना रहे हैं।"
मुकबला
भारतीय बाजार में Keeway K-Light 250 क्रूजर बाइक का मुकाबला Royal Enfield Classic 350 (रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350) जैसी बाइक्स के साथ होगा।
मुकबला
भारतीय बाजार में Keeway K-Light 250 क्रूजर बाइक का मुकाबला Royal Enfield Classic 350 (रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350) जैसी बाइक्स के साथ होगा।