{"_id":"5cc05c0abdec225ebc34d0f1","slug":"keep-you-car-cool-in-summer-all-you-need-to-know","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में आपकी कार रहेगी कूल-कूल, बस करने होंगे ये काम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
गर्मी में आपकी कार रहेगी कूल-कूल, बस करने होंगे ये काम
Wed, 24 Apr 2019 06:22 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Wed, 24 Apr 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
Car Cool in summer
- फोटो : social
दोस्तों गर्मी शुरू हो चुकी और दिन के समय तो पारा काफी हाई हो जाता है। गर्मी के इस मौसम में कार भी भीतर से गर्म हो जाती है और AC चलाने के बाद भी कार जल्दी से ठंडी नहीं होती। ऐसे में हम आपको यहां कुछ खास टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी कार को गर्मी में ठंडी रख सकेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
कार के शीशे को पूरा बंद न करें
अक्सर लोग कार को बंद करते समय सारे शीशे पूरी तरह से बंद कर देते हैं जिसकी वजह से गाड़ी के अन्दर-बाहर हवा क्लियर नहीं होती। इसलिए गर्मी में गाड़ी को पार्क करते समय शीशों को थोड़ा खुला छोड़ दें ताकि हवा का आना-जाना आसन हो इससे अन्दर की गर्म हवा बहार निकल जायगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC चलाते समय ये काम करें
अगर आपकी कार धूप में ज्यादा खड़ी रहती है तो सबसे पहले कार के शीशे नीचे कर करके AC को 2 मिनट के लिए ऑन कर दें। इससे अन्दर की गर्मी बाहर निकल जाएगी और कार को कूलिंग होने में ज्यादा टाइम नहीं लगेगा।
लॉन्ग ड्राइव पर करें ये काम
गर्मी के मौसम में अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं तो हमेशा कार के शीशे बंद रखें और AC को चालू रखें, ऐसा करने से कार के अंदर एयर फ्लो बना रहेगा। जिसकी वजह से आप गर्मी से भी बचेंगे।
हमेशा कार को कवर करें
जहां तक सम्भव जो अपनी कार को हमेशा किसी अच्छे कवर से ढक कर रखें ऐसा करने से आपकी कार हीट से बची रहेगी और धूप से कार का पेंट भी भी सुरक्षित रहेगा। और जहां तक संभव हो अपनी कार की किसी ठंडी जगह पर ही पार्क करें।