फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Kawasaki Launches 2023 Z900 in Indian Market 2023 Kawasaki Z900 Price in India

2023 Kawasaki Z900: कावासाकी ने भारत में लॉन्च की नई Z900, जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 14 Sep 2022 05:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 14 Sep 2022 05:35 PM IST
विज्ञापन
Kawasaki Launches 2023 Z900 in Indian Market 2023 Kawasaki Z900 Price in India
2023 Kawasaki Z900 - फोटो : Kawasaki
Kawasaki (कावासाकी) ने भारतीय बाजार में 2023 Z900 को 8.93 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। मोटरसाइकिल में कोई मैकेनिकल अपग्रेड नहीं किया गया है। इसके बजाय, इसमें नई डुअल-टोन पेंट स्कीम के रूप में कॉस्मेटिक अपग्रेड किया गया है। इसमें मैटेलिक कार्बन ग्रे के साथ मैटेलिक फैंटम सिल्वर और मैटेलिक मैट ग्रेफीन स्टील ग्रे के साथ एबोनी कलर स्कीम भी मिलते हैं। इन दोनों रंगों के लिए कीमत बराबर है।
विज्ञापन


बाइक में हुए बदलावों की बात करें तो, नई पेंट स्कीम Z900 के कुछ डिजाइन एलिमेंट्स को रिफ्रेश करती है। फ्रेम और अलॉय व्हील्स में कलर स्कीम के आधार पर लाल और हरे रंग का ऑप्शन मिलता है। बाइक में आक्रामक एलईडी हेडलैंप मिलते है, टैंक श्रॉउड्स के साथ एक मस्कुलर फ्यूल टैंक, एक स्प्लिट सीट सेटअप और एक जेड-शेप का एलईडी टेल लैंप है।
विज्ञापन


Kawasaki Z900 में वही 948 cc, इनलाइन 4-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड बीएस-6 इंजन मिलता है। यह 9,500 rpm पर 123.6 bhp और 7,700 rpm पर 98.6 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और साइड-स्लंग एग्जॉस्ट डिजाइन से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीचर्स की बात करें तो, Z900 ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ आता है। इसकी खासियत यह है कि जब यह पता लगाता है कि पीछे के टायर का ट्रैक्शन कम हो गया है, तो यह पावर डिलवरी में कटौती करता है। इसमें दो पावर मोड मिलते हैं- लो पावर और फुल पावर। लो पावर मोड में इसका आउटपुट 55 प्रतिशत तक सीमित है। वहीं, चार राइडिंग- स्पोर्ट, रोड, रेन और राइडर मोड हैं। राइडर मोड में चालक अपनी पसंद के मुताबिक मोटरसाइकिल को सेट कर सकता है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए एक टीएफटी स्क्रीन है जो अहम जानकारी दिखाती है और यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करती है।


सस्पेंशन के लिए फ्रंट में 41 mm यूएसडी फोर्क्स और पीछे मोनो-शॉक मिलता है। कावासाकी ने मजबूत स्टील से बने ट्रेलिस फ्रेम का इस्तेमाल किया है। ब्रेकिंग के लिए डुअल 300 mm पेटल डिस्क और पीछे की ओर 250 mm पेटल डिस्क मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed