फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Jawa Motorcycles celebrates 1971 war victory launches classic Jawa bike in two new colours with Army Insignia

Jawa Motorcycles: 1971 के युद्ध में जीत की याद में दो नए रंगों में बाइक लॉन्च, जानें कीमत, सेना के चिन्ह का इस्तेमाल करने वाली पहली कंपनी

Mon, 12 Jul 2021 02:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 12 Jul 2021 02:57 PM IST
सार

भारत की 1971 की युद्ध में हुई जीत की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए Jawa Motorcycles (जावा मोटरसाइकिल्स) ने अपनी मॉडर्न क्लासिक जावा बाइक को दो नए रंगों के साथ पेश किया है।

विज्ञापन
Jawa Motorcycles celebrates 1971 war victory launches classic Jawa bike in two new colours with Army Insignia
Jawa Motorcycles - फोटो : Jawa Motorcycles

विस्तार

पाकिस्तान के साथ भारत की 1971 की लड़ाई में हुई जीत की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए Jawa Motorcycles (जावा मोटरसाइकिल्स) ने अपनी मॉडर्न क्लासिक जावा बाइक को दो नए रंगों के साथ पेश किया है। दोनों बाइक्स की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.93 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इन्हें देशभर के अपने सभी डीलरशिप पर उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन


कंपनी ने क्लासिक जावा मोटरसाइकिल को जिन दो नए रंगों में उतारा गया है वो हैं -  Khaki (खाकी) और Midnight Grey (मिडनाइट ग्रे)। ये दोनों रंग भारतीय सेना की वीरता और बहादुरी की याद दिलाते हैं। बाइक में एक स्मारक प्रतीक भी है जिसमें सेना का प्रतीक चिन्ह और 1971 की जीत का प्रतीक 'लॉरेल माल्यार्पण' है। यह निशान तिरंगे की धारियों से घिरे ईंधन टैंक के ठीक बीच में दिया गया है, जो गर्व को दर्शाता है। कंपनी का कहना है कि जावा खाकी और जावा मिडनाइट ग्रे सेना के सम्मान चिह्न को धारण करने वाली पहली प्रोडक्शन मोटरसाइकिल होंगी। यानी जावा मोटरसाइकिल पहली भारतीय कंपनी है जिसे सेना के चिन्ह को इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई है। 
विज्ञापन

इंजन और पावर

Jawa Motorcycles celebrates 1971 war victory launches classic Jawa bike in two new colours with Army Insignia
Jawa Motorcycles - फोटो : Jawa Motorcycles
तकनीकी तौर पर इन बाइक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दोनों बाइक्स में 293cc लिक्विड कूल्ड और फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 27.33 PS का पावर और 27.02 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

जावा मोटरसाइकिलें भारतीय सेना के 'स्वर्णिम विजय वर्ष' समारोह में भी योगदान देंगी, जो महत्वपूर्ण जीत के ऐतिहासिक अवसरों को चिह्नित करने वाली जश्न की सवारी का हिस्सा हैं। जावा खाकी और मिडनाइट ग्रे मोटरसाइकिल इस सवारी का नेतृत्व करेंगी। 

क्या है इनमें खास

Jawa Motorcycles celebrates 1971 war victory launches classic Jawa bike in two new colours with Army Insignia
Jawa Motorcycles (File) - फोटो : For Reference Only
खाकी और मिडनाइट ग्रे दोनों रंगों को मैट फिनिश के साथ पेश किया गया है और इसमें एक ऑल-ब्लैक थीम है जो मोटरसाइकिल के मैकेनेकिल हिस्सों में दिया गया है। इंजन में अब ब्रश फिन्स दिए गए हैं और मोटरसाइकिल में अब ब्लैक आउट स्पोक रिम्स मिलती हैं जो कि ओवरऑल ब्लैक थीम के साथ मेल खाती हैं।

इसके अलावा, बाइक्स के सीट पहले से लंबी है और रीडिजाइन किए गए सीट पैन और कुशनिंग के साथ राइडर को ज्यादा आराम मिलता है। इन नई बाइक्स में रिट्यून किए गए सस्पेंशन और फ्रेम सेट-अप मिलते हैं जो जावा मोटरसाइकिल्स की अन्य बाइक्स की तुलना में बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और हैंडलिंग देती है। नए रंग सिर्फ मोटरसाइकिलों के डुअल ABS वर्जन में उपलब्ध कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed