फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Jairam Ramesh recalls contribution of Indira Gandhi and Rajiv Gandhi as This Car launch marks 40 years

Jairam Ramesh: इस कार की लॉन्चिंग के 40 साल हुए पूरे, जयराम रमेश ने इंदिरा, राजीव के योगदान को किया याद

Thu, 14 Dec 2023 01:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 14 Dec 2023 01:43 PM IST
सार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को 40 साल पहले "लोगों की कार" मारुति 800 के लॉन्च को याद किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने इस कार की पृष्ठभूमि में एक शांत लेकिन बेहद प्रभावी भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Jairam Ramesh recalls contribution of Indira Gandhi and Rajiv Gandhi as This Car launch marks 40 years
जयराम रमेश (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को 40 साल पहले "लोगों की कार" मारुति 800 के लॉन्च को याद किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने इस कार की पृष्ठभूमि में एक शांत लेकिन बेहद प्रभावी भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


पूर्व पर्यावरण मंत्री रमेश ने यह भी कहा कि मारुति-सुजुकी और इसके कई प्रभावों का जश्न मनाते हुए, आइए असमानता और जलवायु परिवर्तन के दृष्टिकोण से थोड़ा रुकें और चिंता करें कि 50 प्रतिशत से ज्यादा कारों की बिक्री अब एसयूवी की है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में, रमेश ने कहा, "आज से 40 साल पहले, भारत ने एक उपभोक्ता क्रांति देखी और देश का इंजीनियरिंग उद्योग बदल गया। लोगों की कार मारुति 800 लॉन्च हुई और राष्ट्र इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को याद करता है, जिन्होंने शांत लेकिन पृष्ठभूमि में बेहद प्रभावी भूमिका निभाई थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओ सुजुकी और वी कृष्णमूर्ति को याद करना भी महत्वपूर्ण है जिन्होंने ऐतिहासिक सुजुकी-मारुति जॉइन्ट वेंचर को संभव बनाया।

रमेश ने बताया कि कृष्णमूर्ति ने पहले BHEL (बीएचईएल) का निर्माण किया था और बाद में उन्होंने SAIL (सेल) का कायाकल्प किया।

रमेश ने कहा, "वे भारत के सबसे महान सार्वजनिक क्षेत्र के प्रबंधकों में से एक हैं। उन्होंने (कृष्णमूर्ति) मुझे तीन अलग-अलग मौकों पर नौकरी की पेशकश की। लेकिन मेरी नजरें, सही या गलत, कहीं और थीं। वह सबसे सम्मोहक व्यक्तित्व थे।"


 उन्होंने कहा, "चालीस साल बाद, जबकि हम मारुति-सुजुकी (जो अब सिर्फ सुजुकी है) और इसके कई प्रभावों का जश्न मनाते हैं, आइए असमानता और जलवायु परिवर्तन के दृष्टिकोण से थोड़ा रुकें और चिंता करें कि 50 प्रतिशत से ज्यादा कारों की बिक्री होती है वे एसयूवी हैं।''

14 दिसंबर, 1983 को प्रतिष्ठित मारुति 800 का जन्म हुआ जो भारत की अब तक की सबसे सफल कारों में से एक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed