फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Is Your Fuel Pure? 5 Simple DIY Tips to Identify Adulterated Petrol and Save Your Vehicle's Engine.

Petrol Check: कहीं आपकी गाड़ी में भी तो नहीं भरा जा रहा नकली पेट्रोल? इन आसान टिप्स से तुरंत करें पहचान

Tue, 05 May 2026 06:56 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 05 May 2026 06:56 PM IST
सार

Petrol Purity Test India: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच अब मिलावटखोरी लोगों के जेब और गाड़ी दोनों पर भारी पड़ रही है। मिलावटी पेट्रोल वाहन को अंदर से खोखला कर देता है, लेकिन अधिकतर लोगों को नहीं पता होता कि गाड़ी में पड़ने वाला पेट्रोल असली है या नकली। इस लेख में कुछ ऐसे स्मार्ट तरीके बताए हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से पहचान सकेंगे कि पेट्रोल मिलावटी है या नहीं...
 

विज्ञापन
Is Your Fuel Pure? 5 Simple DIY Tips to Identify Adulterated Petrol and Save Your Vehicle's Engine.
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

How to check Adulterated Petrol: पेट्रोल में मिलावट एक गंभीर समस्या है जो माइलेज घटाने के साथ इंजन को परमानेंट नुकसान पहुंचा सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, आप गंध, रंग, पेपर टेस्ट और पानी के इस्तेमाल से घर बैठे पेट्रोल की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। गाड़ी का अचानक झटके देना या औसत से कम माइलेज देना भी खराब तेल का बड़ा संकेत है।
विज्ञापन


कैसे करें शुद्धता की पहचान?
पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय या घर पर आप इन आसान तरीकों से सतर्क रह सकते हैं:

सफेद कागज टेस्ट : यह सबसे सटीक तरीका माना जाता है। इसके लिए सफेद कागज पर पेट्रोल की कुछ बूंदें डालें। अगर वह बिना कोई निशान या चिकनाई छोड़े उड़ जाए, तो पेट्रोल शुद्ध है। दाग रह जाने का मतलब है कि इसमें मिलावट की गई है।
विज्ञापन


गंध और रंग पर गौर करें: शुद्ध पेट्रोल का रंग हल्का पीला या पारदर्शी होता है, जबकि मिलावटी पेट्रोल गहरा या धुंधला दिखाई दे सकता है। वहीं, अगर पेट्रोल से केरोसीन या किसी केमिकल जैसी अजीब बदबू आए, तो सावधान हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी वाला टेस्ट: एक पारदर्शी बोतल में थोड़ा सा पेट्रोल और पानी मिलाकर हिलाएं। शुद्ध होने पर पेट्रोल और पानी की दो स्पष्ट अलग परतें बन जाएंगी, लेकिन अगर बीच में कोई तीसरी परत या गड़बड़ी दिखे, तो तेल अशुद्ध हो सकता है।

वाहन के संकेतों को समझें: अगर आपकी गाड़ी अचानक चलते समय झटके लेने लगे, स्टार्ट होने में नखरे दिखाए या साइलेंसर से बहुत अधिक सफेद या काला धुआं निकले, तो समझ लीजिए कि इंजन में मिलावटी पेट्रोल पहुंच चुका है।


क्या आपकी गाड़ी को पेट्रोल खराब है?
अक्सर हम इंजन की खराबी मानकर मैकेनिक के पास जाते हैं और हजारों का बिल भरते हैं, जबकि असली जड़ वह पेट्रोल पंप हो सकता है जहां से आप नियमित तेल भरवाते हैं। मिलावटी पेट्रोल इंजन के पिस्टन और कंबशन चैंबर को बुरी तरह प्रभावित करता है।इसलिए संदेह होने पर तुरंत पेपर टेस्ट की मांग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed