फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Indian Car Owners Lead Over Developed Nations in Free Connected Car Technology Usage Claims Report

Connected Car Technology: कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी अपनाने में भारतीय कार मालिकों ने छोड़ा विकसित देशों को पीछे

Tue, 22 Jul 2025 10:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 10:05 PM IST
सार

2025 में आई एस एंड पी ग्लोबल की एक वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कार मालिक अब न सिर्फ इस तकनीक का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। बल्कि दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Indian Car Owners Lead Over Developed Nations in Free Connected Car Technology Usage Claims Report
Connected Car Technology - फोटो : Freepik

विस्तार

ऑटोमोबाइल सेक्टर में हर दिन तकनीक का दखल बढ़ता ही जा रहा है। जब भारत में कोविड से पहले कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी की शुरुआत हुई थी, तब लोग इसके इस्तेमाल को लेकर संकोच में थे। लेकिन 2025 में आई एस एंड पी ग्लोबल की एक वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कार मालिक अब न सिर्फ इस तकनीक का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। बल्कि दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy: दिल्ली सरकार ने मौजूदा ईवी नीति मार्च 2026 तक बढ़ाई, जनता से सुझाव लेने की तैयारी
विज्ञापन

चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल
इस सर्वे के मुताबिक, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। इस मामले में भारतीय कार मालिकों ने यूनाइटेड किंगडम, यूरोप, अमेरिका और बाकी एशियाई देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। चीन पहले नंबर पर है, लेकिन भारत भी उसके काफी करीब है।

यह भी पढ़ें - Traffic Jam: ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार के 24,000 करोड़ रुपये के मेगा प्लान को मिली मंजूरी

46% भारतीय मुफ्त कनेक्टेड सर्विस के दीवाने
एस एंड पी ग्लोबल की रिपोर्ट बताती है कि चीन में 53 प्रतिशत कार मालिक मुफ्त ट्रायल कनेक्टेड सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि 32 प्रतिशत इसके पेड वर्जन को लेने के इच्छुक हैं। वहीं, भारत में 46 प्रतिशत लोग मुफ्त फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं। और दिलचस्प बात यह है कि 33 प्रतिशत लोग इसके सब्सक्रिप्शन को लेने की भी इच्छा रखते हैं, जो चीन से थोड़ा ज्यादा है। अमेरिका के बाद भारत दूसरे नंबर पर है जहां सबसे ज्यादा लोग कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के पेड वर्जन को लेने के लिए तैयार हैं, यहां यह आंकड़ा 35 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें - Drunk Driving: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 1216 चालान काटे
विज्ञापन

सब्सक्रिप्शन नहीं लेने की वजह - कीमत और मोबाइल एप
2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 की तुलना में 5 प्रतिशत ज्यादा लोग ऐसे हैं जो किसी भी कनेक्टेड कार सर्विस का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते। इसके पीछे दो बड़ी वजहें सामने आई हैं। पहली, इसकी कीमत या सब्सक्रिप्शन मॉडल और दूसरी, वही सुविधाएं स्मार्टफोन एप में पहले से मिल जाना। हैरानी की बात तो यह है कि हर पांच में से एक ग्राहक ने इसलिए कनेक्टेड सर्विस नहीं ली क्योंकि उसे इस तकनीक के बारे में जानकारी ही नहीं थी।

यह भी पढ़ें - Driving License: भारत और अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं, जानें फीस, टेस्ट और ऑनलाइन हासिल करने की पूरी जानकारी

डाटा प्राइवेसी को लेकर चिंताएं
कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ सबसे बड़ा सवाल है डाटा गोपनीयता। इसमें पारदर्शिता की कमी और डाटा की सुरक्षा को लेकर उद्योग जगत को अभी काफी काम करना बाकी है। ग्राहकों का ड्राइविंग डेटा - जैसे लोकेशन और गाड़ी चलाने की आदतें गलत हाथों में जाकर दुरुपयोग हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि सरकार और कंपनियां कड़े डाटा संरक्षण नियम बनाएं।

यह भी पढ़ें - Skoda-VW Recall: स्कोडा-फॉक्सवैगन की गाड़ियां इस खराबी के कारण वापस मंगाई गईं, इस साल में दूसरी बार हुईं रिकॉल

जानकारी की कमी से भरोसा नहीं बन पा रहा
कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी की पूरी जानकारी ना होना भी ग्राहकों में विश्वास की कमी की एक वजह है। कार खरीदते वक्त लोग अक्सर इन सुविधाओं को प्राथमिकता नहीं देते। एस एंड पी ग्लोबल की रिपोर्ट के मुताबिक, कनेक्टेड सर्विसेज के लिए पैसे देने वालों की संख्या 2024 के 86 प्रतिशत से घटकर 2025 में सिर्फ 68 प्रतिशत रह गई है। यह दर्शाता है कि लोगों में जागरूकता और भरोसे की कमी अब भी बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें - Ford Bronco EV: फोर्ड ब्रोंको न्यू एनर्जी ईवी ग्लोबली हुई पेश, क्या ये इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत आएगी?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed