फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   india produces 2.7 crore vehicles, valued at 108 bn us dollars in fy 2023 says report, know full detail

Vehicles In India: वित्त वर्ष 2023 में बने 2.7 करोड़ वाहन, जानें किस सेगमेंट में रही सबसे ज्यादा मांग

Wed, 28 Jun 2023 04:34 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 28 Jun 2023 04:34 PM IST
सार

भारत में लगातार वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में वित्त वर्ष 2023 के दौरान कितने वाहनों का निर्माण हुआ है और किस सेगमेंट में सबसे ज्यादा मांग रही। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
india produces 2.7 crore vehicles, valued at 108 bn us dollars in fy 2023 says report, know full detail
Car Plant and Factory - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

भारत में ऑटोमोबाइल उद्योग लगातार बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 के दौरान भी देश में करोड़ों वाहनों का निर्माण किया गया। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि वित्त वर्ष 2023 के दौरान देश में कितने वाहनों का निर्माण हुआ, किस सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्यादा मांग रही।

विज्ञापन


कितने बने वाहन
बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में वित्त वर्ष 2023 के दौरान कुल 2.7 करोड़ वाहनों का निर्माण किया गया। इन वाहनों की कीमत करीब 108 अरब अमेरिकी डॉलर थी, जो भारतीय मुद्रा में करीब 8.7 लाख करोड़ रुपये होते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
विज्ञापन
विज्ञापन


किस सेगमेंट में हुआ सबसे ज्यादा निर्माण
वित्त वर्ष 2023 के दौरान जिन सेगमेंट में सबसे ज्यादा निर्माण हुआ, उनमें पहले पायदान पर दो पहिया वाहन रहे। इसके बाद यात्री वाहन, कमर्शियल वाहन और फिर तीन पहिया वाहनों का योगदान रहा। प्राइमर पार्टनर्स की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हुए कुल निर्माण का 77 फीसदी दो पहिया वाहन रहे। इसके बाद 16 फीसदी यात्री वाहनों का निर्माण किया गया। तीसरे पायदान पर चार फीसदी के साथ कमर्शियल वाहन रहे और चौथे नंबर पर तीन फीसदी के साथ तीन पहिया वाहन रहे।

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना

दो पहिया वाहनों का कितना योगदान
रिपोर्ट के मुताबिक भारत दो पहिया वाहनों के निर्माण में वित्त वर्ष 2023 के दौरान नंबर-1 देश रहा। चीन में भी भारत के पास ही वाहनों का निर्माण किया गया। इस दौरान कुल 20 मिलियन से ज्यादा वाहनों का निर्माण हुआ जिनकी कीमत करीब 1.8 लाख करोड़ रुपये रही। इन्हें बनाने में हीरो मोटोकॉर्प, होंडा स्कूटर्स, बजाज और टीवीएस प्रमुख थे।


यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर

दुनिया में नंबर-4 पर भारत
यात्री वाहनों में भारत चीन, अमेरिका और जापान के बाद चौथे पायदान पर रहा। वित्त वर्ष 2023 के दौरान भारत में पांच लाख करोड़ रुपये के यात्री वाहनों का निर्माण हुआ। इन्हें बनाने में मारुति, ह्यूंदै, किया, टाटा, टोयोटा और महिंद्रा का योगदान रहा।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

कमर्शियल वाहनों का कितना योगदान
तीसरे पायदान पर कमर्शियल वाहनों का योगदान रहा। वित्त वर्ष 2023 के दौरान देश में 10 लाख के आस-पास कमर्शियल वाहनों का निर्माण किया गया। इनमें चार पहिया वाले कैरियर के साथ ही दो टन से ज्यादा की क्षमता के वाहन शामिल थे। टाटा, अशोक लीलैंड, आयशर और भारत बेंज जैसी कंपनियों ने करीब 1.7 लाख करोड़ रुपये के वाहनों का निर्माण किया।

यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती

तीन पहिया वाहनों का निर्माण
देश में वित्त वर्ष 2023 के दौरान 8.5 लाख तीन पहिया वाहनों का निर्माण किया गया। जिनकी कीमत करीब 17 हजार करोड़ रुपये थी। बजाज ऑटो, अतुल और ग्रीव्स जैसी कंपनियों ने कुल निर्माण के तीन फीसदी का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed