{"_id":"684a729cac25509112015ff5","slug":"india-energy-storage-week-11th-edition-to-be-organised-from-next-month-in-delhi-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"IESW 2025: जुलाई में होगा 'एनर्जी स्टोरेज वीक' के 11वें संस्करण का आगाज, 200 से ज्यादा कंपनियां करेंगी शिरकत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
IESW 2025: जुलाई में होगा 'एनर्जी स्टोरेज वीक' के 11वें संस्करण का आगाज, 200 से ज्यादा कंपनियां करेंगी शिरकत
Thu, 12 Jun 2025 11:58 AM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:58 AM IST
सार
India Energy Storage Week 2025: नई दिल्ली में 8 से 10 जुलाई तक आयोजित होने जा रहे इंडिया एनर्जी स्टोरेज वीक (IESW) 2025 में 200 से अधिक घरेलू और विदेशी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता हिस्सा लेंगे। यह आयोजन भारत को EV निर्माण हब बनाने की दिशा में अहम साबित होगा।
विज्ञापन
जुलाई में आयोजित होगा IESW 2025
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली स्थित यशोभूमि कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर में 8 से 10 जुलाई तक इंडिया एनर्जी स्टोरेज वीक (IESW) 2025 का आयोजन किया जाएगा। इंडस्ट्री बॉडी इंडिया एनर्जी स्टोरेज एलायंस (IESA) इस 11वें संस्करण की मेजबानी कर रही है। इसमें 200 से ज्यादा घरेलू पैसेंजर कार कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) निर्माताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
IESA के मुताबिक, भारत इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहनों के बाजार में तेजी से अग्रणी बन चुका है और दो पहिया EV सेगमेंट में भी उसने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की PLI ऑटो, PLI ACC, FAME और PM ई-ड्राइव जैसी योजनाएं EV इकोसिस्टम के विकास में बड़ी भूमिका निभा रही हैं।
यह भी पढ़ें: गाड़ियों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस 25% तक हो सकता है महंगा, IRDAI का सरकार को प्रस्ताव
विज्ञापन
नए स्कीम से चार पहिया EV को मिलेगा बढ़ावा
सरकार की नई EV निर्माण नीति SPMEPCI (Scheme to Promote Manufacturing of Electric Passenger Cars in India) के तहत खासतौर पर चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों (e-4W) को बढ़ावा दिया जा रहा है। IESA का मानना है कि यह नीति भारत को ग्लोबल EV मैन्युफैक्चरिंग लीडर बना सकती है।
यह भी पढ़ें: एडवेंचर के हैं शौकीन? तो 2025 की इन नई Bikes से यादगार बनाएं पहाड़ों का सफर, देखें लिस्ट
अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का भी जुटेगा जमावड़ा
IESW 2025 में अमेरिका, कनाडा, यूके, जर्मनी, फ्रांस, फिनलैंड, इजराइल, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया समेत कई देशों की 1,000 से ज्यादा कंपनियों और 150 से अधिक प्रदर्शकों के शामिल होने की संभावना है।
‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगा बल
IESA अध्यक्ष देबमाल्या सेन के अनुसार, “SPMEPCI भारत के औद्योगिक परिवर्तन में अहम भूमिका निभाएगा। IESW जैसे आयोजनों से वैश्विक निवेश और अत्याधुनिक तकनीक का मेल होगा, जो भारतीय EV सेक्टर को नई दिशा देगा।”