परिवार, दोस्तों के साथ रोड ट्रिप, सामान को ले जाने वाले वाहन, बस में सफर करने के दौरान कई बार हादसे हो जाते हैं। इन हादसों में कुछ बेहद गंभीर होते हैं जिनमें हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। सरकारी संस्था ने जानकारी दी है कि देश में किस उम्र के लोगों के साथ सबसे ज्यादा हादसे होते हैं।
किस उम्र में होते हैं सबसे ज्यादा सड़क हादसे
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
एनएचएआई की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि देश में सबसे ज्यादा गंभीर हादसे किस उम्र के लोगों के साथ होते हैं। संस्थान की ओर से बताया गया है कि 18 से 45 साल तक की उम्र के लोगों के साथ सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। इस उम्र के लोगों के साथ साल भर में 70 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।
सबसे कम हादसे किस उम्र में होते हैं
3 of 4
रोड एक्सीडेंट पर रिपोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
एनएचएआई की ओर से दी गई जानकारी के हिसाब से सबसे कम हादसे 18 साल से नीचे और 60 साल से ज्यादा के लोगों के साथ होते हैं। अगर आंकड़े देखे जाएं तो 18 से कम उम्र में सिर्फ 5.3 प्रतिशत लोग गंभीर हादसों का शिकार हुए। वहीं 60 से ज्यादा उम्र के 6.4 फीसदी लोगों के साथ गंभीर हादसे हुए। इनके अलावा 2.6 प्रतिशत लोग ऐसे रहे जिनकी उम्र की जानकारी नहीं मिल पाई।
यह भी पढ़ें - BMW M8: बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च की करोड़ों रुपये की खास कार, तीन सेकेंड में पकड़ती है 100 किलोमीटर की रफ्तार
हादसों में कितनी हुई मौत
4 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में साल 2021 में हुए सड़क हादसों में 155622 लोगों की मौत हुई। इनमें ओवरस्पीडिंग के कारण 87050 और लापरवाही से चलाने के कारण 42853 लोगों की मौत हुई थी। हाल में ही देश के उद्योगपति साइरस मिस्त्री की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के समय उनकी कार भी स्पीड में थी और पीछे की सीट पर बैठने के कारण सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी। इस हादसे के बाद देश में एक बार फिर कारों की सुरक्षा और सुरक्षित सफर पर बहस शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें - Rear Wiper: कार में रियर वाइपर का होना कितना जरूरी, जानें सेडान कारों में क्यों नहीं मिलता यह फीचर?