Car Tips: कार को लंबे समय के लिए करना चाहते हैं पार्क, तो किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जानें डिटेल
कार को लंबे समय तक पार्क करने से पहले कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसा किस तरह से किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई लोग अपनी कार को लंबे समय के लिए पार्क कर देते हैं। लेकिन जब बाद में उपयोग करते हैं, तो कई परेशानियां सामने आती हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी अपनी कार को लंबे समय के लिए पार्क करना चाहते हैं, तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
खुले में न करें पार्क
जब भी कार को लंबे समय के लिए पार्क करना हो तो कभी भी कार को खुले में नहीं पार्क करना चाहिए। खुले में या पेड़ के नीचे पार्क करने से कार गंदी होने के साथ ही नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। कोशिश करनी चाहिए कि कार को कवर्ड गैराज या पार्किंग में ही पार्क करें। इससे कार चोरी होने के साथ ही मौसम की मार से भी सुरक्षित रह पाएगी।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
बैटरी कनेक्शन हटाएं
जब भी कार को लंबे समय तक उपयोग न करना हो तो कार की बैटरी के कनेक्शन को हटा देना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ बैटरी की उम्र को बढ़ाया जा सकता है, बल्कि जरुरत के समय बैटरी डिस्चार्ज होने की समस्या से भी परेशान नहीं होना पड़ता। साथ ही बैटरी कनेक्शन हटाने के कारण कार में किसी तरह की इलेक्ट्रिक परेशानी भी नहीं होती।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
कार की सफाई
जब भी इस तरह का विचार कर रहे हों तो हमेशा कार को साफ करने के बाद ही पार्क करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कार को उपयोग करते हुए कई चीजें और खाने का सामान कार में रह जाता है। बाद में कार उपयोग करते हुए यह सामान खराब हो चुका होता है और कई बार खाने के कारण कार में चूहे आदि आने का खतरा भी होता है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
खोलें हल्की खिड़की
जब भी कार को लंबे समय के लिए पार्क करना हो तो कार की खिड़कियों को हल्का सा खोल देना चाहिए। इससे कार में गैस नहीं बनती और ताजी हवा आने-जाने से कार में बदबू आने की समस्या भी नहीं होती।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
कार करें कवर
लंबे समय के लिए कार को पार्क करने के साथ ही उसे कवर से भी ढक देना चाहिए। इस तरह से आप कार को धूल और मिट्टी से तो बचा ही पाएंगे। साथ ही कार के रेडिएटर और इंजन आदि तक धूल नहीं पहुंचेगी और रेडिएटर चोक होने जैसी समस्या से भी बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल