{"_id":"6596794b87dec6a7180605cb","slug":"if-you-want-to-buy-a-car-in-the-new-year-then-do-this-work-before-delivery-otherwise-it-will-cause-loss-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: नए साल में खरीदनी है कार, तो डिलीवरी से पहले करें यह काम, नहीं तो हो जाएगा नुकसान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: नए साल में खरीदनी है कार, तो डिलीवरी से पहले करें यह काम, नहीं तो हो जाएगा नुकसान
Thu, 04 Jan 2024 02:54 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:54 PM IST
सार
नए साल में अक्सर लोग नई कार खरीदते हैं। लेकिन कई बार उत्साह के कारण लापरवाही भी कर देते हैं। जिससे नुकसान हो जाता है। नई कार खरीदते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Car Delivery
- फोटो : Hyundai Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल में बड़ी संख्या में लोग कार खरीदना पसंद करते हैं। डिलीवरी से पहले उत्साह के कारण कई बार लापरवाही हो जाती है। जिससे बाद में नुकसान का पता चलता है। हम इस खबर में आपको कुछ ऐसी जानकारी दे रहे हैं, जिसे कार की डिलीवरी के समय ध्यान में रखकर नुकसान से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
करें यह काम
जब भी आप शोरूम पर नई कार की डिलीवरी लेने जाएं तो उसके पहले कार की पीडीआई जरूर करें। पीडीआई का मतलब प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन होता है। जिसमें आप कार की डिलीवरी लेने से पहले कार को अच्छी तरह से चेक करते हैं। ऐसा न करने पर आपको नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन
क्यों है जरूरी
कार की डिलीवरी लेने से पहले पीडीआई काफी जरूरी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप तक कार पहुंचने से पहले कई चरणों से निकलती है। फैक्ट्री में बनने के बाद से लेकर शोरूम में आपके सामने आने तक कार को कई बार लोड-अनलोड किया जाता है। इस प्रक्रिया में कुछ कारों में हल्के निशान आ जाते हैं। अगर एक बार ऐसी कार की डिलीवरी हो जाए तो फिर बाद में सिर्फ ग्राहक को ही परेशानी होती है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
कैसे चेक करें कार
जब भी नई कार लेने शोरूम पर जाएं। कार के सभी कागजों पर साइन करने से पहले आप डीलर से कार की पीडीआई करवाने के लिए कहें। इस दौरान आप शोरूम के किसी व्यक्ति के सामने कार को बारीकी से देखें। अगर आपको इस दौरान कार के बाहरी हिस्से में किसी भी तरह का कोई डेंट, खरोंच जैसी कोई भी परेशानी नजर आए तो तुरंत इसकी जानकारी दें। कार के दोनों बंपर, किनारे आदि पर भी खास ध्यान दें।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
इंटीरियर भी करें चेक
एक बार बाहर से कार को देखने के बाद कार के इंटीरियर पर भी ध्यान दें। सभी गेट को खोलकर और बंद करके देखें। इसके साथ ही कार के डैशबोर्ड, गियर लीवर, सीट, फ्लोर आदि को भी गौर से देखें। कार के सभी फीचर्स को भी चेक करें। अगर कोई परेशानी हो तो तभी शोरूम को इसकी जानकारी दें।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
कब लें डिलीवरी
एक बार पूरी तरह से कार को चेक करने के बाद अगर सबकुछ सही लगता है तभी कार की डिलीवरी लेनी चाहिए। अगर कार में कई समस्याएं मिलें तो फिर आप शोरूम में इसकी जानकारी दें और दूसरी कार चेक करवाने की बात कहकर सही कार की डिलीवरी लें।
यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा