फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you travel on a bike in winter, then do these four things first, you will always be safe

Bike Care Tips: सर्दियों में अगर करते हैं बाइक पर सफर, तो पहले करें ये चार काम, हमेशा रहेंगे सुरक्षित

Mon, 25 Dec 2023 11:14 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 25 Dec 2023 11:14 AM IST
सार

अगर आप भी सर्दियों में बाइक पर सफर करते हैं। तो कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। किन बातों का ध्यान रखते हुए सुरक्षित सफर किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you travel on a bike in winter, then do these four things first, you will always be safe
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के कई राज्यों में ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में तापमान काफी कम हो गया और धुंध भी पड़ रही है। ऐसे में बाइक पर सफर करते हैं, तो किन चार बातों का ध्यान रखते हुए सुरक्षित सफर किया जा सकता है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


सड़क पर खुद को दिखाना जरूरी
धुंध और सर्दी के मौसम में अगर आप बाइक से सुरक्षित सफर करना चाहते हैं तो आपको सफर की शुरुआत करने से पहले ही कई चीजों की तैयारी करनी पड़ती है। सबसे पहले बाइक की लाइट्स और इंडीकेटर्स को चेक करना चाहिए। अगर यह खराब होंगे तो सड़क पर चलते हुए अन्य वाहन आपकी मौजूदगी का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे। जिससे हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन


बैटरी करें चेक
बाइक को स्टार्ट करने के लिए बैटरी का सही से काम करना भी काफी जरूरी होता है। इसलिए जब भी सफर की शुरुआत करें तो सबसे पहले बैटरी को चेक करें। अगर यह सही से काम करेगी तो आपको सफर के बीच में कभी परेशानी नहीं होगी।


यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

बाइक की चेकिंग जरूरी
सफर की शुरुआत से पहले सिर्फ बैटरी और लाइट्स की नहीं बल्कि बाइक को सही तरह से चेक करना बेहतर रहता है। इससे सफर से पहले ही आपको किसी भी खामी की जानकारी मिल सकती है और बीच सफर में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है। इसलिए बाइक के ब्रेक, चेन, पेट्रोल आदि को चेक करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Scooter Care Tips: सर्दियों के मौसम से पहले अपने स्कूटर को किस तरह करें तैयार, नहीं होगी कोई परेशानी

खुद को इस तरह करें तैयार
बाइक पर सफर करना सर्दियों में काफी चुनौती भरा होता है। खुला होने के कारण चारों ओर से हवा लगती है। लेकिन अगर अच्छी क्वालिटी के ग्लव्स, जैकेट, हैलमेट और जूते पहनें जाएं तो सर्दी और धुंध के बीच बाइक को चलाना आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed