Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
hyundai verna facelift don’t have these five features, 360 camera rain sensing wiper diesel and hybrid engine
{"_id":"64267d7522d648307b0b1afa","slug":"hyundai-verna-facelift-don-t-have-these-five-features-360-camera-rain-sensing-wiper-diesel-and-hybrid-engine-2023-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Verna 2023: कई खूबियों के बाद भी ह्यूंदै वर्ना फेसलिफ्ट इन मामलों में है पीछे, नहीं मिलते ये पांच फीचर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Verna 2023: कई खूबियों के बाद भी ह्यूंदै वर्ना फेसलिफ्ट इन मामलों में है पीछे, नहीं मिलते ये पांच फीचर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:15 PM IST
सार
ह्यूंदै की वर्ना में भले ही कंपनी ने कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए हों, लेकिन इसमें कुछ ऐसे फीचर्स हैं जो नहीं मिलते। ऐसे कौन से फीचर्स हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से मार्च के आखिर में नई वर्ना को लॉन्च किया गया। इस सेडान कार में कई ऐसे फीचर्स ऑफर किए जा रहे हैं जो इस सेगमेंट की किसी और कार में नहीं मिलते। लेकिन कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं, जो इस फेसलिफ्ट वर्ना में नहीं मिलते। हम इस खबर में आपको ऐसे ही पांच फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं, जो नई वर्ना में नहीं मिलते।
डीजल इंजन
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hyundai india
पुरानी वर्ना में कंपनी की ओर से डीजल इंजन का विकल्प दिया जाता था। लेकिन अब छठी पीढ़ी की वर्ना में इस विकल्प को हटा दिया गया है। कंपनी ने इसे सिर्फ पेट्रोल के नेचुरल एस्पिरेटिड और टर्बो इंजन के साथ पेश किया है। इसके किसी भी वैरिएंट में डीजल इंजन का विकल्प नहीं दिया गया है। पिछली पीढ़ी वाली वर्ना अपने सेगमेंट की इकलौती ऐसी सेडान कार थी जिसमें डीजल इंजन का विकल्प मिलता था।
नई वर्ना में एक और तकनीक है जिसे ऑफर नहीं किया गया है। वर्ना 2023 में ग्राहकों को हाइब्रिड तकनीक का विकल्प भी नहीं दिया गया है। कई कंपनियां अब अपनी कारों में हाइब्रिड तकनीक ऑफर कर रही है, जिनमें मारुति, टोयोटा, होंडा शामिल हैं। लेकिन ह्यूंदै की इस सेडान कार में हाइब्रिड तकनीक को नहीं दिया जाता।
वर्ना के सेकेंड बेस वैरिएंट में आठ इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी जाती है। जिसमें वायरलेस कनेक्टिविटी दी गई है, जबकि इसके टॉप वैरिएंट्स में 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलती है लेकिन इसमें वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट नहीं करता। जानकारी के मुताबिक कंपनी इसके लिए ओटीए अपडेट जारी कर सकती है, जिसके बाद यह सुविधा टॉप वैरिएंट्स में मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।