फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   hyundai motor group is building a development model of a lunar rover, know launch and other details

Hyundai: अब चांद पर भी यह कंपनी दौड़ाएगी लूनर रोवर, जानें 70 किलोग्राम की कार में क्या है खासियत

Thu, 20 Apr 2023 06:26 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 20 Apr 2023 06:26 PM IST
सार

साउथ कोरियाई कार कंपनी की ओर से एक ऐसी कार को तैयार किया जा रहा है। जो आने वाले समय में चांद पर चलाई जा सकती है। इस कार में क्या खूबियां हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
hyundai motor group is building a development model of a lunar rover, know launch and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india

विस्तार

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से जल्द ही ऐसी कार तैयार की जाएगी, जिसे चांद पर भी चलाया जा सकेगा। हम इस खबर में कार की खूबियों की जानकारी के साथ ही यह भी बता रहे हैं कि कंपनी इसे कब तक बना सकती है। इसके साथ ही इसे कब तक चांद पर भेजा जा सकता है।

विज्ञापन


ह्यूंदै बनाएगी कार
ह्यूंदै कंपनी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि कंपनी ऐसी कार बनाने की शुरूआत कर रही है। जिसे चांद पर भी चलाया जा सकेगा। कंपनी ने लूनर एक्सप्लोरेशन मोबिलिटी रोवर को बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। इसे कोरिया में एयरोस्पसे पार्टनर के साथ मिलकर ह्यूंदै बना रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


खास तकनीक से लैस होगी कार
कंपनी की ओर से जो जानकारी दी गई है। उसके मुताबिक कार को कुछ खास तकनीक के साथ लैस किया जाएगा। लूनर रोवर में ह्यूंदै और किआ की कारों में मिलने वाली सभी एडवांस तकनीक को दिया जाएगा। जिसमें एडवांस रोबोटिक्स, कैमरा, LiDAR सेंसर, ऑटोमैटिक ड्राइविंग तकनीक जैसी चीजें शामिल होंगी। इसमें सोलर पैनल भी होंगे, जिससे इसे चार्ज किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप


कब तक होगी तैयार
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इसकी शुरूआती टेस्टिंग साल 2024 की दूसरी छमाही तक हो जाएगी। इसके बाद कंपनी का लक्ष्य एक ऐसा मॉडल बनाना होगा, जिसे साल 2027 तक लॉन्च किया जा सके।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

कितना होगा वजन
कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लूनर रोवर का कुल वजन करीब 70 किलोग्राम तक होगा। इसके सरफेस को इस तरह बनाया जाएगा, जिससे यह हर तरह के तापमान को आसानी से झेल पाए। कई तरह के टेस्ट के बाद इसे चंद्रमा के उत्तरी ध्रुव पास उतारने की योजना पर काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

अधिकारियों ने क्या कहा
ह्यूंदै मोटर ग्रुप और किआ के रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्लानिंग और को-आर्डिनेशन सेंटर के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट योंग वा किम ने कहा कि इसका लक्ष्य मानव पहुंच और मानव गतिशीलता अनुभवों के दायरे में योगदान करना है। चंद्रमा अन्वेषण गतिशीलता विकास मॉडल का निर्माण न केवल इस लक्ष्य को दर्शाता है, बल्कि महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करने में ठोस परिणाम प्राप्त करने की हमारी महत्वाकांक्षा को भी दर्शाता है। रोवर के विकास के साथ, हम अंतरिक्ष गतिशीलता में विस्तार करने के लिए भूमि, समुद्र और वायु गतिशीलता से आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed