फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hyundai Lanched Wonder Warranty program for Hyundai Kona Electric SUV in India

Hyundai Kona इलेक्ट्रिक SUV में मिलेगी अब तीन, चार और पांच साल तक की वारंटी, ये होगी शर्त

Fri, 31 Jul 2020 03:58 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 31 Jul 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Lanched Wonder Warranty program for Hyundai Kona Electric SUV in India
Hyundai Kona Electric SUV - फोटो : Hyundai (Only for Reference)

इलेक्ट्रिक कार ह्यूंदै कोना को पिछले साल 2019 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने कोना में 39.3 kWh की बैटरी लगी है, जो 136 एचपी की पावर देता है। ARAI के मुताबिक कोना फुल चार्जिंग में 452 किमी तक की ड्राइव रेंज देती है। इसमें लगी लीथियम पॉलीमर बैटरी एसी चार्जर पर छह घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। जबकि डीसी चार्जर पर 57 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। वहीं कोना 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 9.7 सेकंड का वक्त लेती है।

विज्ञापन

वंडर वारंटी प्रोग्राम

ह्यूंदै कोना की कीमत 23.85 लाख रुपये है और यह कीमत सिंगल टोन कलर ऑप्शन की है। जबकि डुअल टोन ऑप्शन की कीमत 24.11 लाख रुपये है। मौजूदा वक्त में कंपनी इस कार पर 3-साल/अनलिमिटेड किमी की वारंटी ऑफर कर रही है। वहीं बैटरी पर 8-साल/1.6 लाख किमी की वारंटी ऑफर कर रही है। वहीं ह्यूंदै ने कोना के लिए और दो नए वारंटी प्लान ऑफर किए हैं। कंपनी ने इन्हें वंडर वारंटी प्रोग्राम के तहत उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन तरह के वारंटी पैकेज

नए वारंटी प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को उनकी ड्राइविंग की जरूरतों के मुताबिक वारंटी पैकेज लेने का विकल्प मिलेगा। कंपनी कोना पर अभी तक 3-साल/अनलिमिटेड किमी वारंटी का विकल्प देती थी, लेकिन अब ग्राहकों को चार साल / 60,000 किमी या पांच साल / 50,000 किमी वारंटी पैकेज चुनने का विकल्प मिलेगा। कंपनी ने ये प्लान ग्राहकों की ड्राइविंग जरूरतों को देखते हुए उतारा है। वहीं इसके लिए अलग से कीमत चुकाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि यह कार की कीमत में ही शामिल होगा। ग्राहक को केवल अपनी जरूरत का वारंटी पैकेज चुनना होगा।

विज्ञापन

नई कोना की ज्यादा ड्राइव रेंज

वहीं कंपनी अब देश में ईवी का चार्जिंग नेटवर्क बढ़ाने में जुटी हुई है। अभी तक 30 शहरों की 50 से ज्यादा डीलरशिप्स पर 7.2 किलो वॉट के एसी चार्जर्स लगाए जा चुके हैं। वहीं कंपनी अभी तक दुनियाभर में कोना की एक लाख की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है। 30 जून 2020 तक 1,03,719 गाड़ियों की बिक्री हो चुकी है। कंपनी की योजना 2025 तक 5.60 लाख बैटरी वाले वाहनों की बिक्री करने की है। इसके अलावा कंपनी यूरोप में कोना का 2020 मॉडल भी उतार चुकी है। जिसमें कंपनी ने ड्राइविंग रेंज में सुधार किया है। कंपनी का दावा है कि नई कोना 449 किमी की जगह 484 किमी चलेगी। वहीं इसके टॉप एंड मॉडल में 64 kWh का बैटरी पैक और 204 एचपी की इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed