{"_id":"6af59c5e31b008c2e200de60","slug":"hyundai-bayon-s-nvidia-powered-cockpit-how-its-biggest-tech-advantage-could-pose-future-risks-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ह्यूंदै बेयोन की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है कमजोरी?: जानें Nvidia चिप और AI फीचर्स से जुड़ा क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ह्यूंदै बेयोन की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है कमजोरी?: जानें Nvidia चिप और AI फीचर्स से जुड़ा क्या है पूरा मामला?
Thu, 12 Nov 2026 04:30 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:30 PM IST
सार
- दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड कंप्यूटिंग की चर्चा के बीच ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में भी टेक्नोलॉजी कंपनियों की भूमिका तेजी से बढ़ रही है।
- इसी बदलाव की एक झलक हाल ही में लॉन्च हुई Hyundai Bayon में देखने को मिलती है।
विज्ञापन
Hyundai Bayon
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वैश्विक टेक जगत में जेन्सेन हुआंग और एनवीडिया (NVIDIA) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन अब इस चर्चा का सीधा जुड़ाव भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार से भी हो गया है। हाल ही में भारत में लॉन्च हुई ह्यूंदै बेयोन (Hyundai Bayon) देश की उन पहली मेनस्ट्रीम कारों में से एक है, जो प्रमुख रूप से Nvidia-एक्सेलरेटेड कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिट (ccNC) से लैस है।
विज्ञापन
आमतौर पर कार खरीदार किसी वाहन की ताकत उसके इंजन, राइड क्वालिटी, माइलेज और सर्विस नेटवर्क से आंकते हैं। लेकिन ह्यूंदै बेयोन इस पारंपरिक सोच को बदल रही है। कई मायनों में इसकी सबसे बड़ी खासियत बोनट के नीचे नहीं, बल्कि डैशबोर्ड की स्क्रीन्स के पीछे छिपी है।
विज्ञापन
Hyundai Bayon का टेक पैकेज सेगमेंट की अन्य कारों से कितना अलग है?
ह्यूंदै ने इस एसयूवी को एक 'इंटेलिजेंट यूटिलिटी व्हीकल' के रूप में तैयार किया है। जो कई टेक पार्टनर्स के सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम पर काम करता है:- NVIDIA-एक्सेलरेटेड कॉकपिट: इसमें Nvidia संचालित ccNC के साथ डुअल 12.3-इंच कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले दिए गए हैं।
- जनरेटिव AI और वॉइस असिस्टेंट: इसमें Perplexity द्वारा संचालित इंटेलिजेंस और SoundHound AI आधारित वॉइस AI मिलता है। जो मल्टी-लैंग्वेज इंटरफेस और 500 से अधिक वॉइस कमांड्स को सपोर्ट करता है।
- ब्लूलिंक और OTA अपडेट्स: कार में 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स वाला ह्यूंदै ब्लूलिंक और 19 कंट्रोलर्स तक के लिए व्हीकल कंट्रोलर ओवर-द-एयर (C-OTA) अपडेट्स की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
आज के दौर में Nvidia आर्किटेक्चर से कार को क्या बड़े फायदे मिल रहे हैं?
कभी केवल गेमिंग ग्राफिक्स कार्ड्स के लिए जानी जाने वाली NVIDIA आज वैश्विक AI क्रांति और ऑटोमोटिव इंडस्ट्री का केंद्र बन चुकी है। Nvidia-पावर्ड आर्किटेक्चर की बदौलत बेयोन किसी पारंपरिक कार के बजाय एक आधुनिक स्मार्ट डिवाइस जैसा अहसास कराती है:- तेज रिस्पॉन्स और बेहतरीन ग्राफिक्स: सिस्टम का रिस्पॉन्स टाइम बेहद तेज है और हाई-एंड ग्राफिक्स रेंडरिंग व एनिमेशन मिलते हैं।
- एडवांस AI और कनेक्टेड फीचर्स: यह जटिल वॉइस इंटरैक्शन, निर्बाध सॉफ्टवेयर अपडेट्स और भविष्य के सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल (SDV) प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करने में पूरी तरह सक्षम है।
क्या NVIDIA की पहचान और हालिया विवाद बेयोन के लिए भविष्य में जोखिम बन सकते हैं?
ह्यूंदै अपनी कारों के AI इंजन और कनेक्टेड सूट के लिए Nvidia Drive और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर बड़ा दांव लगा रही है। लेकिन हालिया वैश्विक रिपोर्ट्स ने एक नई बहस छेड़ दी है:- जेन्सेन हुआंग से जुड़ी हालिया रिपोर्ट: 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के अनुसार, Nvidia के सीईओ जेन्सेन हुआंग और सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी Megaspeed की वरिष्ठ अधिकारी एलिस हुआंग के संबंधों को लेकर सवाल उठे हैं, जिन्हें 2024 और 2025 में ताइपे में साथ देखा गया था। इसके अलावा, अमेरिकी खुफिया विभाग के एक कथित मेमो में एलिस हुआंग के चीन के राज्य सुरक्षा मंत्रालय से जुड़े होने के आरोप लगाए गए हैं।
- क्या ग्राहकों को तुरंत चिंता करनी चाहिए?: फिलहाल बेयोन मालिकों के लिए किसी तत्काल परेशानी का कोई संकेत नहीं है। हालांकि, जैसे-जैसे वाहन पूरी तरह सॉफ्टवेयर-निर्भर होते जा रहे हैं, बाहरी टेक कंपनियों, चिप्स, क्लाउड सेवाओं या किसी भी तरह के भू-राजनीतिक व नियामक बदलावों का असर भविष्य में इन प्रणालियों के विकास पर पड़ सकता है।
- पूरी इंडस्ट्री की चुनौती: यह जोखिम केवल ह्यूंदै तक सीमित नहीं है। मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz), JLR और वोल्वो (Volvo) सहित कई वैश्विक ऑटो कंपनियां भी अपनी कारों में Nvidia चिप्स का इस्तेमाल कर रही हैं।