फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to open car door safely to avoid accident from vehicles coming from behind

Car Safety Tips: कार का दरवाजा खोलते समय इस गलती से हो सकता है भयानक एक्सीडेंट, जानें क्या है सही तरीका

Mon, 14 Jul 2025 05:40 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 05:40 PM IST
सार

कार का दरवाजा खोलते समय भी काफी सावधानी बरतनी चाहिए। जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे को दावत दे सकती है। जानिए कार के दरवाजे को खोलने में कैसे काम आती है 'डच रीच' तकनीक।

विज्ञापन
how to open car door safely to avoid accident from vehicles coming from behind
क्या आप भी गलत तरीके से खोलते हैं दरवाजा? - फोटो : AI

विस्तार

सड़क पर हादसा न हो इसके लिए आपके ड्राइविंग हैबिट्स काफी मायने रखते हैं। कई बार लोग कार में बैठने-उतरने या पार्किंग में कई ऐसी गलतियां करते हैं जो हदसे का कारण बनते हैं। आप कार अच्छी तरह ड्राइव करते हैं सिर्फ यही जरूरी नहीं है, बल्कि आप सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के प्रति भी कितने सतर्क हैं, यह भी काफी महत्वपूर्ण है। तो चलिए जानते हैं कार में बैठते या उतरते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


आम है ये लापरवाही
आप जब किसी ट्रैफिक वाली जगह या सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करते है तो यह और भी जरूरी हो जाता है। कई बार देखा जाता है कि लोग सड़क किनारे गाड़ी लगाकर अचानक दरवाजा खोलकर बाहर निकलने कि कोशिश करते हैं। ऐसे में पीछे से आ रहे वाहन की दरवाजे से टक्कर हो जाती है। कार से निकलते समय दरवाजा खोलने की ये भूल काफी गंभीर है। आइये जानते गाड़ी से बाहर निकलते समय किन बातों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रोज 30 किलोमीटर चलाते हैं कार? जानिए पेट्रोल और डीजल कार में कौन सी आपके लिए होगी फायदेमंद
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा खोलते समय करते हैं ये गलती
कार का दरवाजा खोलना भी एक तरह की कला है। अगर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी है और आप दरवाजा सामने और पीछे से आ रहे लोगों को बिना देखे खोल देंगे तो ऐसा करने पर सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की दरवाजे से टक्कर हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी आदत में बदलाव लाना होगा, ताकि आप ऐसी गलती न करें।
Trending Videos

how to open car door safely to avoid accident from vehicles coming from behind
पीछे देखना है जरूरी - फोटो : AI
ये है दरवाजा खोलने की सही तकनीक
कार सड़क किनारे पार्क है तो दरवाजा खोलने का सबसे सही तरीका 'डच रीच' तकनीक है, जिसे यूरोपीय देशों में अनिवार्य किया है। इसके अनुसार, दरवाजा हमेशा दूर वाले हाथ से खोलें। ऐसा करने पर आपका शरीर अपने आप पीछे मुड़ जाता है और आपका ध्यान बगल से निकल रहे वाहनों पर अपने आप चला जाएगा। यह तकनीक कार का दरवाजा सुरक्षित तरीके से खोलने का जबरदस्त जुगाड़ है। इससे आपको दरवाजा खोलते समय पीछे मुड़कर देखने की आदत लग जाएगी।

यह भी पढ़ें: बाढ़ में खराब हो गई कार-बाइक? जानिए इंश्योरेंस कंपनी से डैमेज क्लेम मिलेगा या नहीं

अगर, आप ड्राइवर हैं तो अपनी तरफ वाला दरवाजा खोलने के लिए दाएं की बजाय बाएं हाथ का इस्तेमाल करें, जबकि यात्री की तरफ वाला दाएं हाथ से खोलें। ऐसा करने से आपका शरीर पीछे की तरफ घूमता है। इससे पीछे से आना वाला वाहन या व्यक्ति दिख जाएगा और आप सावधानी से दरवाजा खोलेंगे।

इन बातों का रखें ध्यान 
सड़क किनारे दरवाजा खोलने से पहले रियर व्यू मिरर में देख लें कि कोई पीछे से तो नहीं आ रहा है। अगर पीछे से कोई वाहन या व्यक्ति आता दिखे तो उसके जाने के बाद दरवाजा खोलें। 

ध्यान रखें कि ट्रैफिक वाली सड़क, पीछे वाहन या व्यक्ति के आने पर, संकरे रास्ते, पुल या हाईवे के किनारे, अंधे मोड़ या ढलान, स्कूल जोन या बाजार में अचानक दरवाजा खोलने से बचें। इसके अलावा गाड़ी से बाहर निकलते समय दरवाजा पूरा खुला न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed