आपकी बाइक भी देगी चमत्कारी माइलेज, बस करने होंगे ये 4 छोटे से काम
अक्सर लोग बाइक की कम माइलेज की वजह से परेशान नज़र आते हैं। हर किसी को अपनी बाइक से ज्यादा माइलेज चाइये। नए-नए इंजन और टेक्नोलॉजी से लैस गाड़ियां आने के बाद भी अच्छी माइलेज नहीं मिल पाती। वैसे कम माइलेज के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन अगर आप कुछ खास और जरूरी बातों पर ध्यान रखें दें आपको काफी अच्छी माइलेज मिल सकती है, आइये जानते हैं ज्यादा माइलेज पाने के कुछ रामबाण उपाय।
फालतू एक्सेसरीज हटवा लें
अक्सर देखने में मिलता है कि लोग अपनी बाइक में जरूरत से ज्यादा एक्सेसरीज लगा लेते हैं जिनकी मदद से बाइक का वजन बढ़ जाता है। बाइक चलाते समय भी भारीपन भी लगता है। नतीजा इंजन पर लोड पड़ता है और माइलेज में कमी आने लगती है। इतना ही नहीं बाइक स्मूथ भी नहीं चलती। इसलिए बाइक में फालतू की एक्सेसरिज लगवाना बंद करें ताकि आपको मिले बेहतर माइलेज ।
बाइक के हिसाब से टायर प्रेशर रखें
टायर्स किसी भी गाड़ी की जान होती है, लेकिन अक्सर लोग इनको ही नज़रअंदाज कर देते हैं। टायर्स में हवा जरूरी है यह बात हम सब जानते हैं लेकिन कितनी हवा होनी चाइये यह बहुत से लोगों को पता ही नहीं होता। कम हवा होने से टायर्स और इंजन दोनों पर भार पड़ता है जिसकी वजह से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज कम मिलती है। इसलिए हफ्ते में 2 बार टायर्स में हवा चेक करें और जितना कंपनी ने
रिकमेंड किया है उतनी ही हवा टायर्स में डलवायें।
सही स्पीड है बेहद जरूरी
बाइक चलाते समय लोग कभी कम तो कभी तेज स्पीड से बाइक चलाते हैं। बेवजह रेस देते हैं जिसका सीधा अस्त्र बाइक के इंजन के साथ फ्यूल पर भी पड़ता है। अगर बाइक की तबियत सही रखनी है और बढ़िया माइलेज चाइये तो आपको बाइक की स्पीड 50-60kmph के हिसाब से रखनी होगी साथ ही 4500-5000rpm का ही इस्तेमाल करें, ऐसा करने से माइलेज में अद्भुत बदलाव होते हैं।
ऐसे बदलें गियर
गलत तरीके से गियर बदलने से भी माइलेज पर काफी असर पड़ता है। क्योकिं बाइक में गियर सबसे अहम् पार्ट होता है। बैक-टू-बैक गियर बदलने से बचें, आपकी बाइक आपको इशारा करती है की अब गियर बदल लें। लोअर गियर में आने से बचने के लिए जबरदस्ती एक्सिलरेटर बिल्कुल ना दबाएं ऐसे में फ्यूल की खपत बढ़ जाएगी